जनता कर्फ्यू : भारत में कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई, रात नौ बजे तक सब कुछ बंद !

coronavirus india live update janta curfew live update janta curfew india Coronavirus disease COVID 19 janta Curfew March 22 pm modi
जनता कर्फ्यू : भारत में कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई, रात नौ बजे तक सब कुछ बंद !
जनता कर्फ्यू : भारत में कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ी लड़ाई, रात नौ बजे तक सब कुछ बंद !
हाईलाइट
  • आज सुबह 7 से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू
  • कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए भारत बंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस (coronavirus) पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। सभी देश इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए ऐहतियाती कदम उठा रहे हैं। इस कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार के दिन जनता कर्फ्यू का आह्वान किया था। आज रविवार है और जनता कर्फ्यू (janta curfew) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। देश के कई राज्यों में इसका असर भी दिखने लगा है। दुकानों में लगे ताले, बंद मॉल, रेस्टोरेंट्स, सड़कों पर गाड़ियों की संख्या, खाली स्टेशन बता रहे हैं कि जनता कर्फ्यू रंग लाने वाला है। आइये देखते हैं जनता कर्फ्यू में क्या है देश कि स्थिति...

जम्मू-कश्मीर में पुलिस जनता से घर में रहने के लिए अपील कर रही है

 

 

 

दिल्ली पुलिस लोगों से घर पर रहने की अपील कर रही है

 

 

भारतीय छात्रों को लेकर इटली से भारत रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान

 

दिल्ली मेट्रो पर लगा ब्रेक
 

 

जनता कर्फ्यू पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का ट्वीट

 

 

पंजाब के लुधियाना में दिखाई दें सूनी सड़कें 

 

 

उत्तर प्रदेश के बनारस में खाली सड़कें 

 

 

हैरदाबाद में जनता कर्फ्यू का असर

 

 

दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

 

 

जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है- पीएम मोदी
 

 

पीएम मोदी की अपील-जिस शहर में हैं, कुछ दिन वहीं रहें

 

 

 

 

जनता कर्फ्यू के दौरान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। सारी दुकानें बंद हैं और लोग भी घरों में स्वत: बंद हैं।

 

 

जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेनें कैंसिल

 

 

जनता कर्फ्यू के लिए पीएम मोदी ने की अपील

 

 

असम राज्य में सुबह 6 बजे ही बाजार बंद 

 

 

31 मार्च तक छत्तीसगढ़ लॉक डाउन

 

 

प्राइवेट लैब्स भी कर सकेंगे कोविड-19 टेस्ट
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने प्राइवेट लैब्स के लिए कोविड-19 के टेस्ट के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इसकी अधिकतम कीमत 4500 रुपये है। संदिग्ध मामलों में स्क्रीनिंग टेस्ट 1500 रुपये का होगा और कन्फर्मेशन टेस्ट की कीमत अतिरिक्त 3000 रुपये होगी। आईसीएमआर ने हालांकि प्राइवेट लैब्स से मुफ्त या कम कीमत पर टेस्ट करने का अनुरोध किया है।

 

बिहार के 4500 मंदिरों में लगा ताला
कोरोना वायरस के कड़ी को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 14 घंटे की जनता कर्फ्यू के दौरान बिहार के तकरीबन 4500 मंदिरों पर ताला लगाया गया है। बिहार सरकार ने जनता कर्फ्यू उसके के शुरुआत के ठीक पहले रात्रि 12 बजे से ही प्रदेश के सभी मंदिरों पर ताला लगाने का आदेश जारी कर दिया।

मध्य प्रदेश की सीमाएं सील, 7 जिले दो से तीन दिन लॉक डाउन
प्रदेश के जबलपुर शहर में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित चार लोग मिलने के बाद प्रदेश में शनिवार को दहशत बढ़ गई। राज्य की उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान की सीमाएं सील कर दी गई हैं। जबलपुर, छिंदवाड़ा, नरसिहंपुर, सिवनी, ग्वालियर, बैतूल, बालाघाट जिलों को दो से तीन दिन तक लॉक डाउन कर दिया है। इनमें सबसे ज्यादा नरसिंहपुर 14 दिन और ग्वालियर तीन दिन के लिए लॉक डाउन रहेगा।

प्रदेश की राजधानी में सिर्फ दूध और दवा मिलेगी
भोपाल में सांची पार्लर, मेडीकल स्टोर, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। वहीं रेस्तरां औऱ ऑनलाइन फूड डिलीवरी बंद रहेगी। बस, कैब, टैक्सी सेवाएं बंद रहेंगी। बिजली पानी की व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

मॉरीशस एयरपोर्ट पर रोक गए भारत के 100 छात्र
भारत के 100 से ज्यादा छात्रों को मॉरीशस एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। ये सभी मेडीकल स्टूडेंट्स हैं। जिनमें 10 छात्र भोपाल के भी हैं। ये सभी छात्र मुंबई से आ रही प्लाइट में चढ़ने वाले थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही रोक लिया। 

इसलिए जरूरी है यह जनता कर्फ्यू
एक्सर्ट का मानना है कि जब लोग खुद को 14 घंटे अपने घर में रखेंगे तो उसका असर कोरोना वायरस की एक बड़ी कड़ी तोड़ने में मदद करेगा। दरअसल, जैसे परमाणु बम चेन रिएक्शन से एक्टिवेट होता है वैसे ही कोरोना भी चेन बनाकर दुनिया को जकड़ रहा है। मगर रविवार को जनता कर्फ्यू के जरिए ये चेन हम तोड़ सकते हैं।

 

Created On :   22 March 2020 1:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story