- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus India live update More than 6725 people in India are infected with Coronavirus
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus: भारत में स्थिति चिंताजनक, अब तक 6 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित, एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले

हाईलाइट
- भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है
- भारत में 6725 मरीज कोरोना से संक्रमित
- कोरोनावायरस से देश में अबतक 226 लोगों की हुई मौत
- एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले
- संक्रमितों की संख्या में अब तक का सबसे तेज इजाफा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। आज (शुक्रवार) सुबह 4 बजे तक भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट (https://www.mohfw.gov.in/) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक 6725 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि ये आंकड़ा बहुत जल्द ही 6 हजार को पार कर जाएगा। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 226 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 620 मरीज इलाज करवाने के बाद स्वास्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। जबकि 5879 मरीज देश के अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं।
'कोरोना की जांच को लेकर काम तेज'
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में अब तक कुल 5734 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है और कुल 169 मौतें हुई हैं। अब तक 477 लोग ठीक और अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 549 नए मामले सामने आए हैं और 17 मौतें हुई हैं। कोरोना वायरस की जांच को लेकर काम हो रहा है। 10 टीमों को 9 राज्यों में भेजा गया है। रेलवे चुनौतियों से निपटने में मदद कर रहा है। रेलवे ने 80 हजार आइसोलेशन बेड बनाए हैं। रेलवे ने 2500 से ज्यादा डॉक्टर तैनात किए हैं। पीपीई, मास्क और वेंटिलेटर की आपूर्ति अब शुरू हो गई है। भारत में 20 डोमेस्टिक मैन्युफैक्चर्रस को पीपीई के लिए डिवेलप किया गया है। 1.7 करोड़ पीपीई के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और आपूर्ति शुरू हो गई है। 49,000 वेंटिलेटर का भी ऑर्डर दिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा, राज्य सरकारें लॉकडाउन के काम में जुटी हुई हैं। कल गृह मंत्रालय ने जो कंट्रोल रूम बनाया है। कल उसके द्वारा 300 से ज्यादा समस्याओं का निदान किया गया। नॉर्थ ईस्ट के लिए लगाई गई हेल्पलाइन 1944 भी सुचारू रूप से सेवाएं प्रदान कर रही है।
इंदौर बना एपीसेंटर
मध्य प्रदेश का इंदौर शहर अब कोरोना का एपीसेंटर बन गया है। अकेले इंदौर में अब तक कोरोना के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 22 लोगों का मौत हो चुकी है। गुरुवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आएएक डॉक्टर ने भी आज दम तोड़ दिया।
डॉक्टर की मौत से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण से एक चिकित्सक की मौत हो गई है। इस तरह इंदौर में मरने वाले मरीजों की संख्या 22 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को संवाददाताओं केा बताया है कि गुरुवार की सुबह एक चिकित्सक की मौत हो गई। इस तरह यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। बुधवार को छह मरीजों की मौत हुई थी। वहीं 40 नए मरीज पाए गए हैं और मरीजों की संख्या 213 हो गई है। सूत्रों का कहना है कि चिकित्सक पिछले कई दिनों से मरीजों का इलाज कर रहे थे। लॉक डाउन के दौरान भी उन्होंने मरीजों का इलाज किया। इसी दौरान कोई संक्रमित मरीज उनके संपर्के में आया। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी गुरुवार सुबह मौत हो गई। वहीं राजधानी भोपाल में भी 40 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ितों की संख्या में तेजी से हो रहा है इजाफा
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोराना पीड़ित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां 40 मरीजों कीं सख्या में इजाफा हुआ है। यहां अब मरीजों की संख्या बढ़कर 213 और राज्य में कुल मरीजों की संख्या 381 हो गई है। इंदौर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार इंदौर में मरीजों की संख्या 173 बढ़कर 213 हो गई है। इस तरह 40 नए मरीज सामने आए है। वहीं 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। 161 मरीजों की हालत स्थिर है तो वहीं 13 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। बीती रात तक विभाग की ओर से जारी आंकड़ो इंदौर में 213, भोपाल में 94 , जबलपुर में आठ, ग्वालियर छह, उज्जैन में 15, मुरैना में 13, खरगोन में 12, बड़वानी में 12, शिवपुरी व छिंदवाड़ा में दो-दो और बैतूल, विदिशा, श्योपुर व अन्य राज्य से आए एक-एक मरीजों के नमूनें पॉजिटिव पाए गए हैं । इस तरह कुल मरीजों की संख्या 381 हो गई है।
गुजरात में कोरोनावायारस के 55 नए मामले, अबतक 241 पॉजिटिव केस
गुजरात में गुरुवार को 55 नए कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामले सामने आए, जो कि एक दिन में आया अब तक का सबसे अधिक मामला है। वहीं एक मौत भी दर्ज की गई है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की संख्या 241 हो गई है, वहीं अब तक 17 की मौत हो चुकी है। ये 55 नए मामले अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, वडोदरा और राजकोट के हैं। इन 55 में से 50 मामले राज्य की वित्तीय राजधानी अहमदाबाद के हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि पांच प्रमुख शहरों में हॉटस्पॉट में निगरानी और कोरोनावायरस टेस्ट तेज किए गए हैं।
राजस्थान में कोविड-19 के 9 जमाती सहित 30 नए मामले सामने आए
राजस्थान में गुरुवार को तबलीगी जमात के नौ सदस्य व उनके संपर्क में आए तीन लोग सहित कुल 30 नए पॉ़जिटिव मामले सामने आए हैं। इन आंकड़ों के साथ राज्य में पॉजिटिव मामले 413 हो गए हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी है। झालावाड़ में एक 9 वर्षीय लड़के सहित सात लोगों के रिपोर्ट पॉजीटिव आए हैं। लड़के ने इंदौर की यात्रा की थी। झुंझुनू में भी गुरुवार को सात नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से तीन तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए लोग हैं, जबकि दो जमात के सदस्य हैं। बाकी दो में से एक ने कतर और दुबई की यात्रा की थी। टोंक में सात नए मामले सामने आए हैं, सभी तबलीगी जमात के सदस्य हैं। बांसवाड़ा में दो मामले आए हैं, जो पहले पॉजीटिव पाए गए मामले के संपर्क में आए लोग हैं। वहीं जोधपुर में भी पहले से पॉजीटिव व्यक्ति के संपर्क में आए एक व्यक्ति का रिपोर्ट पॉजीटिव आया है, जबकि बाड़मेर में सामने आए दो मामलों की जानकारी अभी नहीं मिली है।
ओडिशा सरकार ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई
ओडिशा सरकार ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए लॉकडाउन की अवधि को और 15 दिनों के लिए बढ़ाने का फैसला किया। अब राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया।
बिहार के सीवान के एक ही परिवार में 9 पॉजिटिव, कोरोना संक्रमितों की संख्या में 51 पहुंची
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का मिलना लगातार जारी है। गुरुवार को एक ही दिन 12 लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें सीवान के एक ही परिवार के नौ लोग शामिल हैं। इससे बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 51 तक पहुंच गई है। बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार को बताया कि गुरुवार को 12 लोगो के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिसमें से 10 सीवान जिले के हैं। इनमें से नौ एक ही परिवार के हैं। उन्होंने बताया कि इस परिवार के पहले चार नमूने आए, जिसमें चारों महिलाएं जिनकी उम्र 26 साल, 18 साल, 12 साल और 29 साल है, कोरोना से संक्रमित पाई गई।
बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 पहुंची
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का मिलना लगातार जारी है। गुरुवार की सुबह चार लोगों के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये सभी महिलाएं हैं और सभी सीवान की रहने वाली बताई जा रही हैं।इसके साथ ही बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 43 तक पहुंच गई है।
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 13 पहुंची, 1 की मौत
झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में अब लगातार वृद्घि हो रही है। झारखंड में गुरुवार को नौ लोगों में कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिससे यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। इस बीच बोकारो के गोमिया में एक कोरोना मरीज की मौत हेा गई। बोकारो जिला के सिविल सर्जन डॉ़ अशोक कुमार पाठक ने गुरुवार को बताया कि बोकारो के गोमिया प्रखंड के साड़म में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके जांच की रिपोर्ट कुछ ही समय पहले आई थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शाम 5 बजे तक जारी आंकड़े
क्रं. | राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश | संक्रमित मरीज | स्वस्थ मरीज | मौत |
1 | आंध्रप्रदेश | 348 | 6 | 4 |
2 | अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह | 11 | 0 | 0 |
3 | अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
4 | असम | 28 | 0 | 0 |
5 | बिहार | 39 | 0 | 1 |
6 | चंडीगढ़ | 18 | 7 | 0 |
7 | छत्तीसगढ़ | 10 | 9 | 0 |
8 | दिल्ली | 669 | 21 | 9 |
9 | गोवा | 7 | 0 | 0 |
10 | गुजरात | 179 | 25 | 16 |
11 | हरियाणा | 169 | 29 | 3 |
12 | हिमाचल प्रदेश | 18 | 2 | 1 |
13 | जम्मू-कश्मीर | 158 | 4 | 4 |
14 | झारखंड | 13 | 0 | 0 |
15 | कर्नाटक | 181 | 28 | 5 |
16 | केरल | 345 | 83 | 2 |
17 | लद्दाख | 14 | 10 | 0 |
18 | मध्यप्रदेश | 259 | 0 | 16 |
19 | महाराष्ट्र | 1135 | 117 | 72 |
20 | मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
21 | मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
22 | ओडिशा | 42 | 2 | 1 |
23 | पुडुचेरी | 5 | 1 | 0 |
24 | पंजाब | 101 | 4 | 8 |
25 | राजस्थान | 383 | 21 | 3 |
26 | तमिलनाडु | 738 | 21 | 8 |
27 | तेलंगाना | 442 | 35 | 7 |
28 | त्रिपुरा | 1 | 0 | 0 |
29 | उत्तराखंड | 35 | 5 | 0 |
30 | उत्तरप्रदेश | 410 | 31 | 4 |
31 | पश्चिम बंगाल | 103 | 16 | 5 |
कुल मामले | 31 | 5865* | 478 | 169 |
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सर्जिकल, कॉटन मास्क कोरोनावायरस को फिल्टर नहीं करते : शोध
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोनावायरस : पिछले 24 घंटे में 354 नए मामले, आठ मौतें
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोनावायरस का असर: दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ ब्रिटिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट
दैनिक भास्कर हिंदी: पंजाब में ग्रामीणों ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए खुद को आइसोलेट किया
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोनावायरस संकट के बीच प्रेरक गाने के साथ सामने आईं बॉलीवुड हस्तियां