India Covid 19: देश में कम हुआ कोरोना का असर, 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम संक्रमित, 45 हजार रिकवर हुए, 372 लोगों की मौत

coronavirus India live updates
India Covid 19: देश में कम हुआ कोरोना का असर, 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम संक्रमित, 45 हजार रिकवर हुए, 372 लोगों की मौत
India Covid 19: देश में कम हुआ कोरोना का असर, 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम संक्रमित, 45 हजार रिकवर हुए, 372 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 30 हजार कम केस
  • 45 हजार से ज्यादा लोग रिकवर हुए
  • देश में कम हुआ कोरोना का असर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होने लगा है। एक्टिव केस घटकर 3 लाख तक पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट पहले से बढ़ा है। नए केस आज (मंगलवार) 30 हजार से कम दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटे में देश के भीतर 29 हजार 413 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 45 हजार 345 मरीजों को रिकवर किया गया है। वहीं, 372 लोगों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 11 लाख 73 हजार 19 लोग इस महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 3 लाख 46 हजार 131 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। 4 लाख 14 हजार 513 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 3 लाख 99 हजार 998 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17 लाख 92 हजार 336 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 44 करोड़ 73 लाख 41 हजार 133 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 29,413
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 45,345
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 372
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.11 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.03 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.14 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

कहीं लॉकडाउन, कहीं छूट
पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी भारत के ऐसे राज्य हैं जहां पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात जैसे राज्यों में आंशिक लॉकडाउन लागू किया गया है।

Created On :   20 July 2021 3:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story