कोरोना का रिकॉर्ड: बीते 5 दिन में मिले 5 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में मिले 1.31 लाख मामले, मौत का आंकड़ा 800 के पार

कोरोना का रिकॉर्ड: बीते 5 दिन में मिले 5 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में मिले 1.31 लाख मामले, मौत का आंकड़ा 800 के पार
कोरोना का रिकॉर्ड: बीते 5 दिन में मिले 5 लाख से ज्यादा केस, 24 घंटे में मिले 1.31 लाख मामले, मौत का आंकड़ा 800 के पार
हाईलाइट
  • 24 घंटे में मिले 1.31 लाख कोरोना केस
  • कोरोना से 24 घंटे में गई 800 से ज्यादा जान
  • बीते 5 दिन में मिले 5 लाख से ज्यादा केस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी चरम सीमा पर है। हर दिन पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। कोरोना विकराल रूप में कहर ढा रहा है। आलम ये है कि पिछले 5 दिनों की भीतर 5 लाख 73 हजार 562 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, बीते 24 घंटे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को देश में 1 लाख 31 हजार 878 नए मरीज मिले है। इस दौरान 800 से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़ा देश में कोरोना महामारी की शुरूआत से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। खबर में ताजा अपडेट्स पढ़ने के लिए पेज रिफ्रेश करते रहे।

देश में 1 करोड़ 30 लाख 57 हजार 954 से ज्यादा मरीज संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 1 करोड़ 19 लाख 10 हजार 741 मरीजों को स्वस्थ हो गए। जबकि कोरोना से 1 लाख 67 हजार 694 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल, देश की अलग-अलग अस्पतालों में  9 लाख 74 हजार 233 मरीजों का इलाज चल रहा है।

पांच दिन में पांच लाख से ज्यादा मरीज 

  • शुक्रवार: 1.31 लाख केस
  • गुरुवार: 1.26 लाख केस
  • बुधवार: 1.15 लाख केस
  • मंगलवार: 96 हज़ार केस
  • सोमवार: 1.03 लाख केस 

एक नजर कोरोना के इन आंकड़ों पर

  • देश में कुल कोरोना संक्रमित - 1,30,57,954
  • देश में कुल जो ठीक हो चुके हैं - 1,19,10,741
  • देश में कोरोना से कुल मौत - 1,67,694
  • देश में कुल मरीज जिनका अभी इलाज चल रहा है - 9,74,233
  • देश में कुल मरीज जिनको वैक्सीन लग चुकी है - 9,43,34,262
  • जिन लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला - 8,24,56,522
  • जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज मिला - 1,18,77,740
  • 24 घंटे के अंदर मिले कोरोना मरीज - 1,31,878
  • 24 घंटे में ठीक हुए कोरोना मरीज - 61,829
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 802
  • 24 घंटे में वैक्सीन का पहला डोज - 32,85,004
  • 24 घंटे में वैक्सीन का दूसरा डोज - 4,06,507 
  • 24 घंटे में वैक्सीन के कुल डोज - 36,91,511

इन राज्यों की स्थिति चिंताजनक

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य में गुरुवार को 56,286 नए मरीज मिले। 36,130 मरीज ठीक हुए और 376 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 32.29 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.49 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 57,028 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.21 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य में लगातार दूसरे दिन 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा ऐसा राज्य है, जहां एक दिन के अंदर एकसाथ इतने मरीज सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर यहां 10 हजार 652 लोग संक्रमित पाए गए। 1316 लोग रिकवर हुए और 94 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4 लाख 7 हजार 231 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 34 हजार 543 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4563 मरीजों की जान चली गई। 68 हजार 125 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को रिकॉर्ड 8,474 मरीज मिले। 1084 लोग रिकवर हुए और 39 की मौत हो गई। अब तक यहां 6 लाख 54 हजार 404 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 6 हजार 63 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9003 मरीजों की मौत हो गई। 39 हजार 338 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

दिल्ली
दिल्ली में गुरुवार को 7,437 नए केस आए। 3,363 मरीज ठीक हुए और 42 संक्रमितों की मौत हुई। यहां अब तक 6.98 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 6.98 लाख ठीक हुए हैं और 11,175 ने जान गंवाई है। अभी 23,181 का इलाज चल रहा है।

मध्यप्रदेश
मध्य प्रदेश में गुरुवार को 4,324 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, 2296 लोग रिकवर हुए और 27 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 22 हजार 338 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 90 हजार 165 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4113 की मौत हो गई। अभी 28 हजार 60 मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात
गुजरात में गुरुवार को 4,021 नए कोरोना मरीज मिले। 2,197 मरीज ठीक हुए, जबकि 35 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.32 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3.07 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,655 मरीजों की मौत हुई है और फिलहाल 20,473 लोगों का इलाज चल रहा है।

राजस्थान
राजस्थान में गुरुवार को 3,526 लोग संक्रमित पाए गए। 520 लोग रिकवर हुए और 20 की मौत हो गई। अब तक यहां 3 लाख 50 हजार 317 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 26 हजार 299 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2886 की मौत हो गई। 21 हजार 132 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

पंजाब
पंजाब में गुरुवार को 3,119 नए मरीज मिले। 2,480 ठीक हुए, जबकि 56 की मौत हुई। राज्य में अब तक 2.63 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2.29 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 7,334 की मौत हुई है। फिलहाल 26,389 लोगों का इलाज चल रहा है।

कोरोना अपडेट्स

यमराज की लोगों से अपील

लापरवाह महाराष्ट्र की जनता

 

  • नोएडा के ADCP रणविजय सिंह ने कहा, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है, यह अगले आदेश तक जारी रहेगा। हमने यहां धारा 144 भी लागू किया है। कोई अगर निर्देशों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
  •  छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में बेहतर ढंग से कोरोना की जांच और वैक्सीन देने का काम हो रहा है। जहां ज़रूरत है वहां हमने कंटेनमेंट जोन भी बनाया है। आज हमने बैठक में प्रधानमंत्री से 1,000 ICU बैड की मांग की है। कोविड से जुड़ी चीजों पर GST कम करने की भी मांग की है।
  • PM मोदी ने कहा, पहले हमने बिना वैक्सीन के जीत हासिल की थी। हमें टेस्टिंग पर बल देना होगा। वैक्सीन लेने के बाद भी हमें मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इस संकट को भी हम पार करके निकल जाएंगे।
  • PM मोदी ने कहा, हमारे पास पहले के मुताबिक कोरोना से निपटने के लिए अच्छे संसाधन है। अब हमारे पास वैक्सीन भी है। अब हमारा बल माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने पर होना चाहिए। नाइट कर्फ्यू की जगह कोरोना कर्फ्यू का शब्द इस्तेमाल करे, इससे सजगता बनी रहती है।
  • PM मोदी ने कहा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कई राज्य फ़र्स्ट वेव की पीक को भी क्रॉस कर चुके हैं। कुछ और राज्य भी इस ओर बढ़ रहे हैं। हम सबके लिए ये चिंता का विषय है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि जो राज्य वैक्सीन कमी की बात कर रहे हैं और 18 से 20 साल के उम्र के लोगों को टीका लगाने की मांग कर रहे हैं। वे राजनीतिक रूप से लोगों को डरा रहे हैं। अभी वैक्सीन उन्हें ही दिया जाएगा जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।

 

o. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 49 5020 10  62  
2 Andhra Pradesh 13276 1467  892736 853  7262 11 
3 Arunachal Pradesh 17 16788 56  
4 Assam 2194 164  215722 31  1111  
5 Bihar 5926 971  264402 553  1591
6 Chandigarh 3121 84  25688 313  388
7 Chhattisgarh 58883 6438  333227 3819  4469 53 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 191 3619 29  2  
9 Delhi 19455 2123  659980 3363  11133 20 
10 Goa 2858 387  56531 138  840
11 Gujarat 18684 1336  305149 2217  4620 22 
12 Haryana 15237 1157  286182 1198  3219 11 
13 Himachal Pradesh 4158 418  61642 226  1090
14 Jammu and Kashmir 5035 552  127774 254  2018
15 Jharkhand 7872 1028  121885 277  1151
16 Karnataka 49273 4147  971556 2794  12731 35 
17 Kerala 31806 1531  1108078 1955  4710 16 
18 Ladakh 446 47  9836 12  130  
19 Lakshadweep 53 15  716 1  
20 Madhya Pradesh 26059 1904  287869 2126  4086 13 
21 Maharashtra 502982 29289  2613627 30296  56652 322 
22 Manipur 75 12  28998   374  
23 Meghalaya 108 13882 150  
24 Mizoram 60 10  4451 11  
25 Nagaland 141 12143 92  
26 Odisha 4062 544  338662 246  1923
27 Puducherry 1820 47  40442 125  687
28 Punjab 25855 58  226887 2959  7278 62 
29 Rajasthan 18146 2006  325779 783  2866 12 
30 Sikkim 95 30  6086 136  
31 Tamil Nadu 27743 2145  870546 1824  12821 17 
32 Telengana 13712 2095  303601 303  1741
33 Tripura 124 34  33095 393  
34 Uttarakhand 4526 919  98444 185  1741
35 Uttar Pradesh 31987 4478  604979 1484  8964 40 
36 West Bengal 14290 1515  575371 867  10363
Total# 910319 66846  11851393 59258  166862 685 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़े यहां देखें - 
https://www.mohfw.gov.in/pdf/CumulativeCOVIDVaccinationCoverageREport8thApril2021.pdf

 

Created On :   9 April 2021 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story