- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
Coronavirus India update: भारत में कोरोना संक्रमित की संख्या 1 लाख 82 हजार के पार, 5 हजार से ज्यादा मौत

हाईलाइट
- देश में कोरोनावायरस संक्रमण का कहर जारी
- संक्रमितों की संख्या पहुंची 1 लाख 82 हजार के पार
- कोरोना से अबतक 5 हजार से ज्यादा मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अबतक इस वायरस से कुल 1 लाख 82 हजार 143 लोग संक्रमित हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़ो के मुताबिक कोविड-19 वायरस की चपेट में आने से 5 हजार 164 लोगों ने जान गंवा दी। वहीं 86 हजार 984 इलाज के बाद ठीक हो गए हैं। शनिवार को सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 8,332 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं, लगातार दूसरे दिन 8 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े हैं।
केन्द्रीय स्वस्थ मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े
क्रं. | राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश | सक्रिय मामले | स्वस्थ मरीज | मौत | कुल संक्रमित मामले |
---|---|---|---|---|---|
1 | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 0 | 33 | 0 | 33 |
2 | आंध्र प्रदेश | 1220 | 2289 | 60 | 3569 |
3 | अरुणाचल प्रदेश | 3 | 1 | 0 | 4 |
4 | असम | 1018 | 163 | 4 | 1185 |
5 | बिहार | 1998 | 1618 | 20 | 3636 |
6 | चंड़ीगढ़ | 96 | 189 | 4 | 289 |
7 | छत्तीसगढ़ | 344 | 102 | 1 | 447 |
8 | दादर नगर हेवली | 2 | 0 | 0 | 2 |
9 | दिल्ली | 10058 | 8075 | 416 | 18549 |
10 | गोवा | 29 | 41 | 0 | 70 |
11 | गुजरात | 6106 | 9230 | 1007 | 16343 |
12 | हरियाणा | 932 | 971 | 20 | 1923 |
13 | हिमाचल प्रदेश | 197 | 111 | 5 | 313 |
14 | जम्मू-कश्मीर | 1405 | 908 | 28 | 2341 |
15 | झारखंड | 302 | 256 | 5 | 563 |
16 | कर्नाटक | 1877 | 997 | 48 | 2922 |
17 | केरला | 624 | 575 | 9 | 1208 |
18 | लद्दाख | 31 | 43 | 0 | 74 |
19 | मध्य प्रदेश | 3104 | 4444 | 343 | 7891 |
20 | महाराष्ट्र | 34890 | 28081 | 2197 | 65168 |
21 | मणिपुर | 54 | 8 | 0 | 62 |
22 | मेघालय | 14 | 12 | 1 | 27 |
23 | मिजोरम | 0 | 1 | 0 | 1 |
24 | नागालैंड | 36 | 0 | 0 | 36 |
25 | ओडिशा | 762 | 1050 | 7 | 1819 |
26 | पुडुचेरी | 37 | 14 | 0 | 51 |
27 | पंजाब | 222 | 1967 | 44 | 2233 |
28 | राजस्थान | 2685 | 5739 | 193 | 8617 |
29 | सिक्किम | 1 | 0 | 0 | 1 |
30 | तमिलनाडु | 9024 | 12000 | 160 | 21184 |
31 | तेलंगाना | 1010 | 1412 | 77 | 2499 |
32 | त्रिपुरा | 96 | 172 | 0 | 268 |
33 | उत्तराखंड | 642 | 102 | 5 | 749 |
34 | उत्तर प्रदेश | 2834 | 4410 | 201 | 7445 |
35 | पश्चिम बंगाल | 2851 | 1970 | 309 | 5130 |
राज्यों को पुन सौंपे जा रहे है मामले | 5491 | 5491 | |||
Total# | 89,995 | 86,984 | 5,164 | 1,82,143 |
कमेंट करें
कमेंट पढ़े


akash singh June 01st, 2020 08:22 IST
akash
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।