- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus latest updates coronavirus in India coronavirus new case in India
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: देश में कोरोनावायरस का संक्रमण बढ़ा, 24 घंटे में मिले 41 हजार से ज्यादा नए केस
हाईलाइट
- देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस
- 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए
- अमेरिका के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा केस भारत में हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम को लेकर केन्द्र व राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही है। देश में जहां एक ओर कोरोनावायरस वैक्सीन का ट्रायल किया जा रहा है। वहीं, कई राज्यों सरकारों ने नाइट कर्फ्यू के साथ कई तरह की सख्ती लागू कर दी है। बता दें कि अमेरिका के बाद भारत ही दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित देश हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में बीते 24 घंटे में 41 हजार 322 नए संक्रमित मरीज आए हैं। वहीं, 485 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। अच्छी बात ये है कि बीते दिन 41 हजार 452 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल केस 93 लाख 51 हजार 110 हो गए हैं। एक लाख 36 हजार 200 लोगों की मौत हुई है। जबकि कुल एक्टिव केस बढ़कर 4 लाख 54 हजार 940 पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 615 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 60 हजार 969 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 41 हजार 452 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 27 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 13 करोड़ 80 लाख सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। भारत में कोरोनावायरस संक्रमण से दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य सबसे ज्यादा संक्रमित हैं।
बीते 24 घंटे में जारी किए गए कोरोना वायरस के आंकड़ें
With 41,322 new #COVID19 infections, India's total cases rise to 93,51,110
— ANI (@ANI) November 28, 2020
With 485 new deaths, toll mounts to 1,36,200. Total active cases at 4,54,940
Total discharged cases at 87,59,969 with 41,452 new discharges in last 24 hrs pic.twitter.com/sMdcReQQ2b
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आकंड़े
No. | Name of State / UT | Active Cases* | Cured/Discharged/Migrated* | Deaths** | |||
---|---|---|---|---|---|---|---|
Total | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | Cumulative | Change since yesterday | ||
1 | Andaman and Nicobar Islands | 120 | 10 | 4508 | 17 | 61 | |
2 | Andhra Pradesh | 12137 | 478 | 847325 | 1205 | 6976 | 6 |
3 | Arunachal Pradesh | 911 | 15 | 15270 | 41 | 50 | 1 |
4 | Assam | 3272 | 13 | 208068 | 160 | 980 | 2 |
5 | Bihar | 5401 | 11 | 226267 | 665 | 1248 | 5 |
6 | Chandigarh | 1190 | 21 | 15697 | 85 | 270 | |
7 | Chhattisgarh | 21839 | 2118 | 208183 | 3985 | 2813 | 12 |
8 | Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu | 27 | 6 | 3301 | 8 | 2 | |
9 | Delhi | 38181 | 553 | 509654 | 5937 | 8909 | 98 |
10 | Goa | 1313 | 3 | 45492 | 152 | 686 | 1 |
11 | Gujarat | 14732 | 203 | 186446 | 1388 | 3938 | 16 |
12 | Haryana | 20400 | 378 | 206001 | 2484 | 2345 | 29 |
13 | Himachal Pradesh | 8205 | 327 | 29510 | 490 | 612 | 13 |
14 | Jammu and Kashmir | 5236 | 39 | 101959 | 596 | 1676 | 8 |
15 | Jharkhand | 2162 | 7 | 105453 | 195 | 962 | 1 |
16 | Karnataka | 25398 | 63 | 843950 | 1451 | 11738 | 12 |
17 | Kerala | 64014 | 601 | 521522 | 4544 | 2171 | 23 |
18 | Ladakh | 904 | 57 | 7254 | 100 | 114 | 1 |
19 | Madhya Pradesh | 14677 | 478 | 183696 | 1152 | 3224 | 15 |
20 | Maharashtra | 89025 | 2011 | 1672627 | 4089 | 46898 | 85 |
21 | Manipur | 3252 | 7 | 21006 | 208 | 256 | 7 |
22 | Meghalaya | 917 | 30 | 10606 | 82 | 110 | |
23 | Mizoram | 434 | 3 | 3367 | 15 | 5 | |
24 | Nagaland | 1222 | 180 | 9805 | 210 | 64 | 1 |
25 | Odisha | 5774 | 328 | 309747 | 908 | 1718 | 14 |
26 | Puducherry | 514 | 30 | 35733 | 46 | 609 | |
27 | Punjab | 7719 | 240 | 137630 | 541 | 4737 | 27 |
28 | Rajasthan | 28183 | 881 | 229602 | 2194 | 2255 | 18 |
29 | Sikkim | 264 | 4 | 4541 | 40 | 103 | 1 |
30 | Tamil Nadu | 11109 | 64 | 754826 | 1494 | 11681 | 12 |
31 | Telengana | 10637 | 202 | 256330 | 952 | 1451 | 3 |
32 | Tripura | 703 | 38 | 31568 | 69 | 370 | |
33 | Uttarakhand | 4812 | 130 | 67514 | 395 | 1201 | 5 |
34 | Uttar Pradesh | 25639 | 217 | 504411 | 2058 | 7697 | 23 |
35 | West Bengal | 24617 | 53 | 441100 | 3496 | 8270 | 46 |
Total# | 454940 | 615 | 8759969 | 41452 | 136200 | 485 | |
*(Including foreign Nationals) | |||||||
**( more than 70% cases due to comorbidities ) | |||||||
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation | |||||||
#Our figures are being reconciled with ICMR |
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: कोविड-19: डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा, वुहान से नहीं आया कोरोना वायरस
दैनिक भास्कर हिंदी: ब्रिटेन में कोरोना के 16,022 नए मामले
दैनिक भास्कर हिंदी: फ्रांस में कोरोना के कारण 957 नई मौतें
दैनिक भास्कर हिंदी: रूस में कोरोना के 27,543 नए मामले
दैनिक भास्कर हिंदी: केरल में कोरोना के 3,966 नए मामले