Coronavirus in India: भारत में कोरोना केस 99 लाख के करीब, बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम केस

Coronavirus in India: भारत में कोरोना केस 99 लाख के करीब, बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम केस
हाईलाइट
  • 99 लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या
  • बीते 24 घंटे में मिले 30 हजार से कम कोरोना केस
  • भारत में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 98 लाख के पार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कम आ रही है। केन्द्र और राज्य सरकारें संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रयास कर रही हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27,071 मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इस दौरान 30,695 लोग इस महामारी से ठीक हो गए हैं। 

हालांकि, देश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 99 लाख के करीब है। अबतक 98 लाख 84 हजार 100 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 93 लाख 88 हजार 159 मरीज ठीक हो गए हैं। वर्तमान में 3 लाख 52 हजार 586 मरीजों का इलाज देश के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। अब तक 1 लाख 43 हजार 355 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी दर 94.98 प्रतिशत है, और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

बता दें कि जुलाई के बाद से यह दूसरी बार है जब भारत 27,000 मामलों के जोन में आया है। 10 जुलाई को 27,114 नए मामले सामने आए थे। जून के अंत से शुरू होने वाले तेज उछाल और सितंबर में एक दिन में लगभग 98,000 मामलों के बाद से सिर्फ कभी-कभार ही मामलों में गिरावट आई है। 7 दिसंबर को, 26,567 मामले थे, 16 नवंबर को यह 29,163 था और 2 जुलाई को 22,753 था, जबकि तेजी से वृद्धि के साथ ये आंकड़ा 16 सितंबर को 97,894 था।

कोविड-19 के लिए अब तक कुल 15 करोड़ 45 लाख 66 हजार 990 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इंडियन काउंसिल ऑप मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि इनमें से 8,55,157 नमूनों का परीक्षण रविवार को किया गया। महाराष्ट्र अब तक 18,80,416 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है।

दैनिक नए मामलों के 70 प्रतिशत से अधिक 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात और हरियाणा में दर्ज किए गए। 8 कोविड-19 वैक्सीन कैंडीडेट क्लिनिकल ट्रायल के विभिन्न चरणों में हैं, जो निकट भविष्य में ऑथराइजेशन के लिए तैयार हो सकते हैं, जिसमें तीन स्वदेशी टीके शामिल हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 84 4673 61  
2 Andhra Pradesh 4966 112  863508 613  7057
3 Arunachal Pradesh 252 17  16206 21  55  
4 Assam 3481 46  210174 117  1002
5 Bihar 5375 126  235528 570  1321
6 Chandigarh 766 49  17571 114  301
7 Chhattisgarh 19070 430  234853 816  3097 13 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 17   3337   2  
9 Delhi 16785 588  580655 2539  10014 33 
10 Goa 1066 45  47590 101  706
11 Gujarat 13298 183  210214 1347  4171 11 
12 Haryana 9875 443  239800 1426  2717
13 Himachal Pradesh 7251 324  41313 740  811
14 Jammu and Kashmir 4702 129  109507 505  1799
15 Jharkhand 1571 39  108940 179  999
16 Karnataka 17428 845  872038 2036  11944
17 Kerala 59588 589  607119 5258  2623 29 
18 Ladakh 649 114  8383 131  123  
19 Madhya Pradesh 12837 110  207337 1278  3404 13 
20 Maharashtra 75202 564  1757005 3083  48209 70 
21 Manipur 3074 17  23759 102  322  
22 Meghalaya 730 89  12008 31  128
23 Mizoram 186 3847 11  7  
24 Nagaland 634 24  11007 68  
25 Odisha 2881 319069 386  1807
26 Puducherry 337 36536 57  619  
27 Punjab 7076 15  148047 616  5077 20 
28 Rajasthan 16629 192  272118 1468  2542 14 
29 Sikkim 356 4864 30  118  
30 Tamil Nadu 10115 93  776878 1276  11895 12 
31 Telengana 7380 250  269232 631  1496
32 Tripura 330 22  32342 32  376  
33 Uttarakhand 6293 86  74781 400  1355
34 Uttar Pradesh 19729 362  537755 1770  8072 16 
35 West Bengal 22573 461  490165 2994  9057 47 
Total# 352586 3960  9388159 30695  143355 336 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   14 Dec 2020 6:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story