Coronavirus in India: देश में 99 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 22,065 मरीज

Coronavirus in India: देश में 99 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 22,065 मरीज
हाईलाइट
  • देश में एक करोड़ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
  • पिछले 24 घंटे में मिले 22
  • 065 कोरोनावायरस के मरीज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना आने वाले नए मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में मंगलवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के कुल 22,065 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 99 लाख 6 हजार 165 हो गई है। जल्द ही ये आंकड़ा 1 करोड़ को पार कर जाएगा। बता दें कि दुनिया में अमेरिका के बाद भारत सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। 

वहीं, एक दिन में हुई 354 मौत के साथ मरने वाले मरीजों की संख्या 1 लाख 43 हजार 709 हो गई है, देश में फिलहाल 3 लाख 39 हजार 820 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों में 34 हजार 477 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। देश में अबतक कुल 94 लाख 22 हजार 636 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग जीत चुके हैं। 

बता दें कि पिछली बार 20,000 के करीब मामले 2 जुलाई को दर्ज किए गए थे, जब 20,903 ताजा मामले सामने आए थे। 3 जुलाई को यह 22,771 था, 6 जुलाई को यह 22,251 था। सोमवार को, भारत ने 27,071 नए मामले दर्ज किए थे। देश में कोरोना रिकवरी दर 94.98 प्रतिशत है, और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि कोविड-19 के लिए अब तक कुल 15,55,60,655 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 9,93,665 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया। महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना है। दैनिक नए मामलों में से 70 प्रतिशत 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश - महाराष्ट्र (2,949), केरल (2,707), पश्चिम बंगाल (1,834), छत्तीसगढ़ (1,615), दिल्ली (1,376), राजस्थान (1,250), उत्तर प्रदेश (1,172), तमिलनाडु (1,141) गुजरात, और मध्य प्रदेश में दर्ज किए गए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

 

Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 92 4681 61  
2 Andhra Pradesh 4728 238  864049 541  7059
3 Arunachal Pradesh 238 14  16243 37  55  
4 Assam 3501 20  210299 125  1003
5 Bihar 5088 287  236247 719  1325
6 Chandigarh 714 52  17698 127  302
7 Chhattisgarh 18931 139  236588 1735  3116 19 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 19 3338 2  
9 Delhi 15247 1538  583509 2854  10074 60 
10 Goa 1030 36  47737 147  707
11 Gujarat 13018 280  211603 1389  4182 11 
12 Haryana 9108 767  241544 1744  2733 16 
13 Himachal Pradesh 6948 303  41990 677  823 12 
14 Jammu and Kashmir 4558 144  109894 387  1802
15 Jharkhand 1581 10  109141 201  1000
16 Karnataka 16084 1344  874202 2164  11954 10 
17 Kerala 57790 1798  611600 4481  2647 24 
18 Ladakh 614 35  8429 46  123  
19 Madhya Pradesh 12803 34  208421 1084  3412
20 Maharashtra 73481 1721  1761615 4610  48269 60 
21 Manipur 2146 928  24739 980  324
22 Meghalaya 753 23  12058 50  130
23 Mizoram 173 13  3869 22  7  
24 Nagaland 593 41  11066 59  69
25 Odisha 2820 61  319458 389  1811
26 Puducherry 307 30  36586 50  620
27 Punjab 6881 195  148680 633  5098 21 
28 Rajasthan 16200 429  273784 1666  2555 13 
29 Sikkim 303 53  4919 55  118  
30 Tamil Nadu 10039 76  778081 1203  11909 14 
31 Telengana 7272 108  269828 596  1499
32 Tripura 314 16  32367 25  376  
33 Uttarakhand 6144 149  75501 720  1361
34 Uttar Pradesh 18918 811  539727 1972  8083 11 
35 West Bengal 21384 1189  493145 2980  9100 43 
Total# 339820 12766  9422636 34477  143709 354 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   15 Dec 2020 7:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story