Coronavirus in India: उद्धव सरकार में मंत्री और पूर्व CM अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

Coronavirus live news update in India
Coronavirus in India: उद्धव सरकार में मंत्री और पूर्व CM अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार
Coronavirus in India: उद्धव सरकार में मंत्री और पूर्व CM अशोक चव्हाण कोरोना पॉजिटिव, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार के पार

डिजिटल डेस्क, दिल्ली/मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस महामारी का संकट बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और उद्धव सरकार में पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर अशोक चव्हाण के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर मिली है। रविवार शाम वरिष्ठ नेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में बीते 24 घंटे में 3,041 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 58 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि 1,196 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार 231 हो गई है और संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,635 हो गई है। इसके अलावा आज देशभर में लगातार चौथे दिन 6 हजार से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो 3 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हुए। देशभर में संक्रमितों के ठीक होने की दर बढ़कर 41.28% हो गई है।

 देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 38 हजार 533 हो चुकी है। रविवार को देशभर में रिकॉर्ड 7 हजार 110 संक्रमित मिले और 3283 मरीज स्वस्थ भी हुए। तमिलनाडु में 765, दिल्ली में 508, गुजरात में 394, मध्यप्रदेश में 294, राजस्थान में 286, उत्तरप्रदेश में 251, प. बंगाल में 208, बिहार में 180, कर्नाटक 130 और उत्तराखंड़ में 73 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। बीते 24 घंटे में 439 संक्रमित और बढ़े हैं, लेकिन ये किन राज्यों से हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 31 हजार 868 संक्रमित हैं। इसमें से 73 हजार 560 का इलाज चल रहा है, 54 हजार 440 ठीक हुए हैं और 3867 की मौत हुई है।

देश के 5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 50231: यहां रविवार को रिकॉर्ड 3041 नए मरीज मिले और 58 संक्रमितों ने दम तोड़ा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 1196 लोग ठीक भी हुए। आज सामने आए नए मरीजों में 87 पुलिसकर्मी हैं। राज्य में 4 लाख 85 हजार 623 लोगों को घरों में और 33 हजार 545 लोगों को अन्य स्थानों पर क्वारैंटाइन किया गया है।
  • तमिलनाडू: यहां रविवार को 765 नए मामले सामने आए और 8 लोगों की जान गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 16,277 हो गई है। इनमें से 112 लोगों की जान जा चुकी है और 8,324 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि राज्य में 7,841 एक्टिव केस हैं।
  • दिल्ली, संक्रमित- 13418: यहां रविवार को 508 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई और 30 लोगों ने दम तोड़ा। तिहाड़ जेल में एक कर्मचारी भी संक्रमित मिला। राजधानी में 6617 मरीजों का इलाज चल रहा है और 6540 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां बीते 5 दिन से रोजाना 500 से 600 संक्रमित बढ़ रहे हैं। 
  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6665: यहां रविवार को 294 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की जान गई। बुरहानपुर में 58, भोपाल में 50, इंदौर में 75, उज्जैन में 22, नीमच में 30 और जबलपुर में 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंदौर मरीजों की संख्या के लिहाज से देश में सातवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां कुल 3008 संक्रमित हैं।
  • राजस्थान, संक्रमित- 6894: यहां रविवार को 152 संक्रमित बढ़े। इनमें जयपुर और अजमेर में 18-18, नागौर और डूंगरपुर में 4-4, बीकानेर और बाड़मेर में 2-2, झुंझुनूं, कोटा, दौसा और जोधपुर में 1-1 पॉजिटिव मिला। चित्तौड़गढ़ में एक संक्रमित की मौत भी हुई। इसके साथ ही राज्य में इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा 161 हो गया।

Created On :   24 May 2020 5:38 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story