- भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 13,823 नए मामले सामने आए। 162 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,52,718 हो गई है।
- J-K: अख्नूर सेक्टर पर पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में 4 भारतीय जवान जख्मी
- तांडव विवाद: मुंबई पहुंची UP पुलिस, आज वेब सीरीज के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से होगी पूछताछ
- गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व आज, PM मोदी ने उनके साहस और बलिदान को किया याद
- मुस्लिम संगठनों की ओर से 22 जनवरी को बुलाया गया बेंगलुरु बंद कैंसिल
Coronavirus: भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, भोपाल में कर्फ्यू

हाईलाइट
- देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के पार
- कोरोना वायरस से अबतक 99 लोगों की गई जान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सोमवार सुबह 9 बजे 4067 पर पहुंचा गया है। इसके साथ ही अबतक 109 लोगों की मौत हो गई है। यह आकंड़े https://www.mohfw.gov.in/ वेबसाइट ने जारी किए हैं। 292 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर लौट गए हैं। जबकि 3666 मरीज अभी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।
ओडिशा में कोरोनावायरस के 2 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 23
ओडिशा में रविवार को कोरोनावायरस के दो नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 23 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कपिला प्रसाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-2 के एक 70 वर्षीय पुरुष, जो 22 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे, उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उस व्यक्ति को विदेश से लौटने के बाद निगरानी के तहत होम आइसोलेशन में रखा गया था।
जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 14 नए मामलों के साथ कुल संख्या 106 हुई
जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के 14 नए मामले सामने आने के साथ यहां इस बीमारी के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है। सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने ट्वीट कर कहा, कश्मीर संभाग में 14 नए मामले। जम्मू-कश्मीर में कुल कोरोना पॉजिटिव मामले अब 106। कश्मीर में 82 और जम्मू में 18 सक्रिय मामले। इन पॉजिटिव मामलों में से चार पूरी तरह से ठीक हो गए हैं जबकि दो मरीज अस्पताल में दम तोड़ चुके हैं। इससे जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या 100 हो गई है, जिनमें से 82 कश्मीर संभाग में और 18 जम्मू संभाग में हैं।
राजस्थान के जयपुर एक ही मोहल्ले 39 लोग पॉजिटिव
जयपुर के रामगंज मोहल्ले से 39 नए केस सामने आए हैं। अब यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है।
तमिलनाडु में 86 नए केस
तमिलनाडु में 86 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 85 लोग दिल्ली स्थित मरकज से लौटे थे। एक शख्स दुबई वापस आया था।
पीएम की अपील पर मुख्यमंत्रियों का समर्थन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की थी कि वे रविवार रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीया जलाकर कोरोना फाइटरों के साथ अपनी शक्ति प्रदर्शित करें। पीएम की अपील के बाद सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने समर्थन दे दिया।
इंदौर में 2 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना से संक्रमित दो और लोगों की मौत हो गई है। इंदौर में मृतकों की संख्या अब 9 हो गई है। इधर, भोपाल में आज रात से संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। दूध और दवा को छोड़कर कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। अब तक परचून और सब्जी की दुकानों को खोलने की अनुमति थी।
गुजरात में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 14 मामले, 1 की मौत
गुजरात में कोरोनोवायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या सौ अंक को पार करने के ठीक एक दिन बाद, राज्य में रविवार की सुबह एक दिन में सबसे ज्यादा पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। बीमारी के कुल 14 मामले दर्ज किए गए और इससे एक मरीज की मौत हो गई। रविवार को मिले नए मामलों में से कम से कम 10 में तबलीगी जमात के सदस्यों के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से लिंक की संभावना सामने आई है।रविवार को कम से कम 14 नए पॉजिटिव केस पाए गए और सूरत में एक और मौत के साथ राज्य में कुल मौतों की संख्या 11 हो गई और कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 122 हो गई।
महाराष्ट्र के पुणे में तीन की मौत
पुणे शहर में आज कोरोना से संक्रमित तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों की उम्र 50 साल से अधिक थी। अब पुणे में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5 पहुंच गया है। महाराष्ट्र में कोविड-19 के 26 नए पॉजीटिव मामले सामने आए हैं। राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या 635 से बढ़कर 661 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी। महाराष्ट्र में शनिवार तक कोविड -19 कुल 32 मौतें दर्ज की गईं। इनमें 22 लोग सिर्फ मुंबई के हैं। नए मामलों में से 21 पुणे से, तीन अहमदनगर से और दो औरंगाबाद से हैं।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोरोना से पहली मौत
उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी शहर में कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। मरीज गंगापुर का निवासी है जो टेस्ट में पॉजिटव पाया गया था। इसी के साथ एक महिला पॉजिटिव पाई गई है जिसे देखते हुए 4 इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। डीएम ने बताया कि शहर के चार इलाकों मदनपुरा, बजरडीहा, लोहता और गंगापुर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
तमिलनाडु में कोरोनोवायरस से चौथी मौत
तमिलनाडु में कोरोनोवायरस से रविवार को चौथी मौत होने की जानकारी सामने आई है। मरने वाले 60 वर्षीय पुरुष ने यहां स्टेनली अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस मामले के साथ तमिलनाडु में कोविड-19 से मरने वाले लोगों की कुल संख्या चार हो गई है। वहीं शनिवार तक की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 485 हो गई है। इसमें से चार की मौत हो चुकी है, जबकि सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
दिल्ली में स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के नर्सिंग स्टाफ के दो सदस्य पॉजिटिव
दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के नर्सिंग स्टाफ के दो और सदस्यों का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। रविवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इस संस्थान में पिछले हफ्ते तीन नसिर्ंग स्टाफ और एक डॉक्टर का परीक्षण पॉजिटिव आया था, जिसके बाद अस्पताल को कीटाणुशोधन के लिए सील कर दिया गया था। डॉक्टर में ये संक्रमण उसके रिश्तेदारों से हुआ था। डॉक्टर के संपर्क में आने के बाद नर्सों का परीक्षण किया गया था। पिछले कुछ दिनों में न केवल कैंसर संस्थान, बल्कि एम्स, सफदरजंग और मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टरों का भी कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है।
मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 181 हुई, 11 की मौत
मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य में अब संक्रमित लोगों की संख्या 181 हो गई है, जबकि इससे 11 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में कोरोना के 181 मरीज हो गए हैं। इंदौर में 128, भोपाल में 17, जबलपुर में आठ, उज्जैन में सात, मुरैना में 12, खरगोन में तीन, ग्वालियर, शिवपुरी व छिंदवाड़ा में दो-दो मरीजों के नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें इंदौर में सात, उज्जैन में दो और खरगोन व छिंदवाड़ा में एक-एक मरीज की मौत हुई।
छत्तीसगढ़ में 7 मरीजों की अस्पताल में छुट्टी
देशभर में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, हालांकि इसी बीच छत्तीसगढ़ से अच्छी खबर सामने आ रही है। यहां के एम्स अस्पताल से 10 मरीजों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में अब तक 70 फीसद मरीज इस संक्रमण से उबर कर अपने घर जा चुके हैं।
राज्य में वायरस से संक्र मित लोगों की कुल संख्या 10 थी। इनका इलाज एम्स में चल रहा था। इनमें से सात मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वहीं तीन की हालत में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
राजस्थान में कोरोना से 5वीं मौत, कुल मामले 210 तक बढ़े
जयपुर में 82 वर्षीय व्यक्ति की कोरोनोवायरस के कारण मृत्यु हो गई। यह राजस्थान में कोविड-19 से पांचवी मौत है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राज्य में रविवार को छह नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मिलाकर 210 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक मेहरो का रस्ता चोकड़ी राम चंद्र जी का घाट गेट, जयपुर का निवासी था। उन्हें 4 अप्रैल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल के मेडिसिन यूनिट 3 में भर्ती कराया गया था और 5 अप्रैल को 12.16 बजे उनका निधन हो गया।
यहां देखें देश में कोरोना संक्रमितों की स्थिति (आंकड़े रविवार रात 8 बजे तक के हैं)
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश | संक्रमित | भर्ती मरीज | स्वस्थ मरीज | मौत |
महाराष्ट्र | 748 | 651 | 52 | 1345 |
तमिलनाडु | 571 | 558 | 8 | 25 |
दिल्ली | 503 | 481 | 16 | 6 |
केरल | 314 | 256 | 656 | 2 |
तेलंगाना | 272 | 228 | 33 | 11 |
राजस्थान | 254 | 228 | 25 | 1 |
आंध्रप्रदेश | 252 | 246 | 35 | 1 |
उत्तरप्रदेश | 234 | 211 | 21 | 2 |
मध्यप्रदेश | 193 | 178 | 33 | 112 |
कर्नाटक | 151 | 136 | 11 | 4 |
गुजरात | 122 | 94 | 417 | 111 |
जम्मू और कश्मीर | 106 | 100 | 14 | 2 |
हरियाणा | 90 | 61 | 29 | - |
पंजाब | 68 | 58 | 14 | 16 |
पश्चिम बंगाल | 53 | 44 | 3 | 6 |
बिहार | 32 | 28 | 3 | 1 |
असम | 26 | 26 | - | - |
उत्तराखंड | 26 | 22 | 24 | - |
ओडिशा | 23 | 21 | 2 | - |
चंडीगढ़ | 18 | 15 | 3 | - |
लद्दाख | 14 | 11 | 3 | - |
हिमाचल प्रदेश | 13 | 10 | 1 | 2 |
अंदमान और निकोबार द्वीपसमूह | 10 | 10 | - | - |
छत्तीसगढ़ | 10 | 3 | 47 | - |
गोवा | 7 | 7 | - | - |
पुडुचेरी | 5 | 5 | - | - |
झारखंड | 13 | 3 | - | - |
मणिपुर | 2 | 2 | - | - |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | - | - |
मिजोरम | 1 | 1 | - | - |
TOTAL | 4122 | 3695 | 310 | 117 |
कमेंट करें
कमेंट पढ़े


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how


Ankushpaul 66 April 05th, 2020 12:27 IST
how
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।