Coronavirus in India: भारत में मौत का आंकड़ा 50 हजार के पास, 24 घंटे में 63 हजार नए केस, 944 की मौत

Coronavirus live update in India Coronavirus latest news update Coronavirus Vaccine
Coronavirus in India: भारत में मौत का आंकड़ा 50 हजार के पास, 24 घंटे में 63 हजार नए केस, 944 की मौत
Coronavirus in India: भारत में मौत का आंकड़ा 50 हजार के पास, 24 घंटे में 63 हजार नए केस, 944 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Coronavirus in India) संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 63 हजार से ज्यादा नए मरीज सामने आए और 944 लोगों की मौतें हो गई। भारत में अबतक कुल 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 25 लाख 89 हजार 682 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 49,980 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6 लाख 77 एक्टिव केस हैं और 18 लाख 62 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। भारत में 13 अगस्त को रिकॉर्ड 66,999 मामले आए थे।

 

 

रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 71.91 प्रतिशत पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 8.50 प्रतिशत है। देश में 15 अगस्त को 7,46,608 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक 2,93,09703 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश के लगभग सभी राज्यों से कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कई राज्य ऐसे भी हैं, जो इस महामारी से मुक्त हो चुके थे लेकिन प्रवासियों के राज्य में दाखिल होने से वह फिर से इस संक्रमण की जद में आ गए।

 

 

S. No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 1154 24  1128 96  24  
2 Andhra Pradesh 88138 1769  191117 10414  2562 87 
3 Arunachal Pradesh 882 30  1771 21  5  
4 Assam 22090 543  53286 1593  182
5 Bihar 32591 45  68510 3580  450
6 Chandigarh 863 54  1118 27  28  
7 Chhattisgarh 4807 313  10046 189  134
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 457 1384 53  2  
9 Delhi 11489 123  136251 1143  4188 10 
10 Goa 3753 33  7488 331  98
11 Gujarat 14241 45  60553 1015  2765 19 
12 Haryana 6943 195  38939 591  528 10 
13 Himachal Pradesh 1342 38  2632 81  19  
14 Jammu and Kashmir 6818 209  20676 734  527
15 Jharkhand 8137 281  14024 509  228
16 Karnataka 81284 2075  134811 6629  3831 114 
17 Kerala 14944 798  27795 803  146
18 Ladakh 592 25  1307 10
19 Madhya Pradesh 9986 58  33353 948  1094 13 
20 Maharashtra 156719 4854  408286 6844  19749 322 
21 Manipur 1939 114  2438 78  13  
22 Meghalaya 690 49  596 15  6  
23 Mizoram 421 112  356 0  
24 Nagaland 2011 105  1321 123  8  
25 Odisha 16066 966  40727 1521  333
26 Puducherry 3024 144  4224 215  106  
27 Punjab 10407 453  18863 535  771 40 
28 Rajasthan 13863 86  45254 1357  862 16 
29 Sikkim 486 30  661 38  1  
30 Tamil Nadu 54213 497  272251 5236  5641 127 
31 Telengana 22542 837  68126 1930  693
32 Tripura 1855 59  5151 63  55
33 Uttarakhand 4041 75  7748 246  151
34 Uttar Pradesh 51437 1011  96231 3705  2393 58 
35 West Bengal 27219 369  83836 2647  2377 58 
Total# 677444 9224  1862258 53322  49980 944 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   16 Aug 2020 4:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story