India Alliance poster controversy: बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बीच कांग्रेस-राजद आमने-सामने... जान से मारने की दी धमकी... थाने में FIR दर्ज

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बीच कांग्रेस-राजद आमने-सामने... जान से मारने की दी धमकी... थाने में FIR दर्ज
  • मोतिहारी में वोटर अधिकार यात्रा के पहले विवाद
  • कांग्रेस नेता को आरजेडी से मिली जान से मारने की धमकी
  • मोतिहारी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन की 'वोटर अधिकार यात्रा' जोरों-शोरों से चल रही है। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव राज्य की एनडीए सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इस बीच महागठबंधन के लिए बुरी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी और राजद पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं। मामला पोस्टर और होर्डिंग लगाने से शुरू हुआ और अब थाने तक पहुंच गया है।

कांग्रेस ने RJD के खिलाफ दर्ज करवाई FIR

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गप्पू राय के निजी सहायक और एन पैक एडवर्टाइजिंग कंपनी के डायरेक्टर अनुराग तिवारी ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इसमें मोतिहारी मेयर एवं राजद नेत्री प्रीति गुप्ता, उनके पति और राजद नेता देवा गुप्ता, सहयोगी सुगंध गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।

कांग्रेस ने राजद पर लगाए ये आरोप

मोतिहारी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा है। इसको लेकर अनुराग तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और राहुल गांधी के प्रचार-प्रचार के लिए नगर निगम के होर्डिंग बुक किए थे, लेकिन मेयर और उनके कार्यकर्ताओं ने जबरन बैनर और होर्डिंग हटा दिए हैं। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई हैं और इतना ही नहीं लगातार धमकी दी जा रही है। इस वजह से उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

पुलिस ने इस विवाद पर क्या कहा?

इस मामले पर सदर SDPO दिलीप कुमार ने कहा कि बैनर लगाने को लेकर विवाद हो रहा है। इस मामले को नगर थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार में कब होंगे विधानसभा के चुनाव

बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2025 के बीच हो सकते हैं। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर, 2025 को खत्म हो रहा है। इस वजह से इस तारीख से पहले मतदान की प्रक्रिया, मतगणना और सरकार का गठन होना जरूरी है।

Created On :   27 Aug 2025 11:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story