Coronavirus in India: कोरोना मरीजों की रिकवरी में नंबर 1 भारत, अब 5 लाख से भी कम एक्टिव केस

coronavirus live updates in India
Coronavirus in India: कोरोना मरीजों की रिकवरी में नंबर 1 भारत, अब 5 लाख से भी कम एक्टिव केस
Coronavirus in India: कोरोना मरीजों की रिकवरी में नंबर 1 भारत, अब 5 लाख से भी कम एक्टिव केस
हाईलाइट
  • अब तक 3 करोड़ लोगों को रिकवर किया जा चुका है
  • अब देश में 5 लाख से भी कम कोरोना के एक्टिव केस
  • कोरोना मरीजों की रिकवरी में भारत बना नंबर 1

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर धीरे-धीरे कम होती जा रही है। एक्टिव केस की संख्या घटकर 4 लाख तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। हर दिन आने वाले कोरोना के नए केस में भी कमी देखी जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 37 हजार 645 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 39 हजार 674 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, 720 मरीजों की मौत हुई है। 

देश में अब तक 3 करोड़ 8 लाख 73 हजार 907 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 3 करोड़ 7 हजार 200 मरीजों को रिकवर किया जा चुका है। वहीं, 4 लाख 8 हजार 792 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश की अलग-अलग अस्पतालों में 4 लाख 45 हजार 673 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

कोरोना मरीजों की रिकवरी के मामले में भारत दुनिया में पहला स्थान पर पहुंच गया है। अब तक देश में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों की रिकवरी की जा चुकी है। इस मामले में अमेरिका दूसरे नंबर पर है। यहां 2.9 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर ब्राजील है। ये तीनों देश कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाक 32 हजार 343 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 43 करोड़ 23 लाख 17 हजार 813 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • देश में अब तक कुल संक्रमित लोग - 3 करोड़ 73 हजार 907 
  • देश में अब तक कुल रिकवर मरीज - 3 करोड़ 07 हजार 200
  • देश में अब तक कोरोना से हुई मौत - 4 लाख 8 हजार 792 
  • 24 घंटे में मिले कुल मरीज - 37 हजार 645 
  • 24 घंटे में रिकवर हुए मरीज - 39 हजार 674 
  • 24 घंटे में कोरोना से हुई मौत - 720 

Created On :   12 July 2021 3:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story