भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 2.95 लाख ठीक हुए; 4159 की मौत

Coronavirus live updates in India New cases of coronavirus found in India within 24 hours
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 2.95 लाख ठीक हुए; 4159 की मौत
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 2.95 लाख ठीक हुए; 4159 की मौत
हाईलाइट
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.95 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.08 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4
  • 159

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस की संक्रमण की रफ्तार धीमी हो गई है। एक्टिव केस में कमी दर्ज की जा रही है। नए केस भी कम हो रहे हैं। रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है। हर दिन 2 से 3 लाख लोग इस महामारी से ठीक हो रहे हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। हर दिन 3 से 4 हजार लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा रहे हैं। 

पिछले 24 घंटे के भीतर देश में 2 लाख 8 हजार 714 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 2 लाख 95 हजार 85 लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 4 हजार 159 लोगों की जान भी गई है। कोरोना संक्रमण से देश में अब तक 2 करोड़ 71 लाख 56 हजार 382 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 2 करोड़ 43 लाख 43 हजार 299 लोग स्वस्थ हो गए हैं। देश में अब तक 3 लाख 11 हजार 421 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। फिलहाल देश के अलग-अलग अस्पतालों में 24 लाख 90 हजार 876 लोगों का इलाज किया जा रहा है। ये आंकड़े बुधवार सुबह 8.30 बजे covid19india.org पर अपडेट किए गए हैं।

देश में कोरोनावायरस की स्थिति

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.08 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 2.95 लाख
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,159
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.71 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 2.43 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 3.11 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 24.90 लाख

नहीं थम रहीं मौतें
देश में कोरोना की दूसरी खत्म होने की कगार पर है, लेकिन मरने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं हो रही है। मई में हर रोज औसतन 3,500 मौतें हुई हैं। ये पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। दुनिया में अब तक सिर्फ तीन देशों में कोरोना से 3 लाख से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें अमेरिका पहले और ब्राजील दूसरे नंबर पर है। वहीं, भारत तीसरे नंबर पर बना हुआ है। एक दिन में दुनिया में सबसे ज्यादा मौते भी भारत में हुई थी। यहां 18 मई को 4529 लोगों की जान गई थी।

कोरोना अपडेट्स

  • भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 22,17,320 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,48,11,496 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) 
  • राजस्थान: कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने PPE किट पहनकर न्यू मेडिकल कॉलेज का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कोविड मरीजों से भी मुलाकात की।
  • बिना मास्क पहनकर घूमने वालों के लिए जुर्माना 500 रुपए से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया गया है। पुलिस नाके पर चेकिंग कर रही है। कुछ नाकों पर टेस्टिंग का प्रावधान किया गया है। अनावश्यक रूप से घूमने वालों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जा रहा है: जोधपुर के पुलिस कमिश्निर जोस मोहन, राजस्थान
  • भारतीय चिकित्सा संघ ने बताया है कि कोरोना की दूसरी लहर में पूरे देश में 513 डॉक्टरों की मृत्यु हुई है।
  • हरियाणा: झज्जर में दो घोड़े ग्लैंडर्स बीमारी से पॉजिटिव पाए गए। पशु पालन विभाग के उप निदेशक ने बताया, "हमने 143 अश्व प्रजाति के जानवरों के खून के नमूने भेजे थे। 2 मामले पॉजिटिव आए। यह बैक्टीरियल बीमारी है। बीमारी के संदर्भ में लोगों को जानवरों की देखरेख के बारे में बताया गया।"
  • कोरोना की तीसरी लहर के लिए हमने टॉस्क फोर्स कमेटी और विशेष कार्यकारी समिति का गठन कर दिया है। दवाईयों, मेडिकल उपकरणों को भी खरीदना शुरू कर दिया है। इसके साथ डॉक्टर, नर्स और मेडिकल स्टाफ के लिए भी ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत
  • उत्तर प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट निरंतर कम हुआ है और रिकवरी बढ़ी है। उत्तर प्रदेश का रिकवरी रेट आज 94% से ज़्यादा है और पॉजिटिविटी रेट क़रीब 3% है: गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
     

देश में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन
देश में 24 घंटे में 24 लाख 30 हजार 236 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 22 लाख 51 हजार 452 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज मिला है। जबकि 1 लाख 78 हजार 784 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। देश में 24 घंटे के भीतर कुल 24 करोड़ 30 लाख 236 लोगों को वैक्सीन दी गई है। वहीं देश में अब तक 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिनमें 15 करोड़ 52 लाख 35 हजार 374 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। वहीं 4 करोड़ 33 लाख 3 हजार 374 लोगों को दूसरा डोज मिला है। 

एक जून से अनलॉक होगा मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से जिलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु होगी। बुधवार को उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें जून से सारी चीजें खोलनी हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के व्यवहार का पालन जनता को करना पड़ेगा। सभी संकल्प करें कि 31 मई तक कोई ढिलाई नहीं। आज से 11 दिन हैं, अगर हम जी जान से जुट गये तो कोरोना को पूरी तरह खत्म कर के छोड़ेंगे। सीएम ने कहा कि ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। 

31 मई तक इंदौर-भोपाल में सख्ती
भोपाल संभाग में अगले 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू रहेगा। इस बार सख्ती भी ज्यादा रहेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर व रायसेन के कलेक्टराें को 10 दिन तक सख्ती बढ़ाने को कहा है। क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय हुआ कि भोपाल में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। इंदौर में भी 1 जून से लॉकडाउन की पाबंदियों से रियायत मिलनी शुरू हो जाएंगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने शुक्रवार को इस बात के संकेत दिए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन संभाग के जिलों को 1 जून से धीरे-धीरे खोलने का ऐलान किया था।

इन राज्यों में लॉकडाउन
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

इन राज्यों में सख्त पाबंदी
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

 

Created On :   26 May 2021 2:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story