Coronavirus in India: 99 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 26,382 मरीज

Coronavirus in India: 99 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 26,382 मरीज
हाईलाइट
  • 99 लाख के पार पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
  • देश में बीते 24 घंटे में मिले 26
  • 382 कोरोना मरीज
  • बीते 24 घंटे में 33
  • 813 मरीज कोरोना से ठीक हुए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 99 लाख के पार पहुंच चुका है। इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के नए मामलों में कमी आने का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 26,382 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 99,32,547 हो गई। इसी दौरान देश में कोविड-19 से 387 और लोगों की मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या 1,44,096 पहुंच गई। 

अभी तक देश में 94,56,449 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसमें पिछले 24 घंटों में 33,813 मरीज शामिल हैं। देश में फिलहाल 3,32,002 मरीज सक्रिय रूप से संक्रमित हैं। रिकवरी रेट 95.21 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में एक दिन में 10,85,625 नमूनों की जांच की गई, जिसके बाद कुल नमूनों की जांच की संख्या 15,66,46,280 हो गई।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक कोरोनावायरस के 18,86,807 मामले दर्ज हो चुके हैं। देश में कुल मामलों में से 72 फीसदी 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं जिनमें केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और हरियाणा शामिल है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े

 

 No. Name of State / UT Active Cases* Cured/Discharged/Migrated* Deaths**
Total Change since yesterday Cumulative Change since yesterday Cumulative Change since yesterday
1 Andaman and Nicobar Islands 93 4688 61  
2 Andhra Pradesh 4660 68  864612 563  7064
3 Arunachal Pradesh 234 16264 21  55  
4 Assam 3540 39  210401 102  1004
5 Bihar 5170 82  236782 535  1329
6 Chandigarh 635 79  17837 139  304
7 Chhattisgarh 17637 1294  239468 2880  3135 19 
8 Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 19   3338   2  
9 Delhi 14480 767  585852 2343  10115 41 
10 Goa 995 35  47861 124  710
11 Gujarat 12881 137  212839 1236  4193 11 
12 Haryana 8232 876  243224 1680  2751 18 
13 Himachal Pradesh 6792 156  42568 578  836 13 
14 Jammu and Kashmir 4434 124  110354 460  1812 10 
15 Jharkhand 1578 109352 211  1001
16 Karnataka 15664 420  875796 1594  11965 11 
17 Kerala 57909 119  616666 5066  2680 33 
18 Ladakh 625 11  8469 40  123  
19 Madhya Pradesh 12516 287  209768 1347  3425 13 
20 Maharashtra 72458 1023  1766010 4395  48339 70 
21 Manipur 2085 61  24880 141  327
22 Meghalaya 690 63  12186 128  131
23 Mizoram 179 3894 25  7  
24 Nagaland 595 11097 31  69  
25 Odisha 2724 96  319850 392  1815
26 Puducherry 297 10  36633 47  620  
27 Punjab 6502 379  149434 754  5117 19 
28 Rajasthan 15510 690  275506 1722  2568 13 
29 Sikkim 294 4952 33  119
30 Tamil Nadu 9951 88  779291 1210  11919 10 
31 Telengana 7183 89  270450 622  1502
32 Tripura 306 32397 30  378
33 Uttarakhand 6089 55  76041 540  1372 11 
34 Uttar Pradesh 18382 536  541579 1852  8103 20 
35 West Bengal 20663 721  496110 2965  9145 45 
Total# 332002 7818  9456449 33813  144096 387 
*(Including foreign Nationals)
**( more than 70% cases due to comorbidities )
#States wise distribution is subject to further verification and reconciliation
#Our figures are being reconciled with ICMR

Created On :   16 Dec 2020 6:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story