- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Coronavirus update news in India
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: देश में कोरोना के 37 हजार 776 केस और 1,223 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज
हाईलाइट
- देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1218
- महाराष्ट्र से 347 मजदूरों को लेकर भोपाल पहुंची स्पेशल ट्रेन
- CRPF के जवानों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 122
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया के साथ भारत में भी वायरस से जंग जारी है। केंद्र और राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद कोरोना वायरस अब तक देश के 26 राज्यों में पैर पसार चुका है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 71 लोगों की मौत हुई और 2,293 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही शनिवार शाम 5 बजे तक भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 37,776 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 1,223 पहुंच गई है। इसके अलावा 10,018 लोग स्वस्थ हुए हैं और 26,535 लोग कोरोना के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं शनिवार को सीआरपीएफ के 68 और जवान पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी को देखते हुए केंद्र सरकार ने 2 हफ्ते लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार शाम को लॉकडाउन को लेकर नई गाइड लाइन जारी की। इसके तहत देश में 17 मई तक लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है। नई गाइड लाइन के अनुसार रेड जोन वाले जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। वहीं ग्रीन जोन में कुछ राहत दी जाएगी, लेकिन ग्रीन जोन से रेड जोन में आने-जाने पर सख्ती के साथ पाबंदी रहेगी। लॉकडाउन 2.0 की मियाद 3 मई को खत्म होने वाली थी, लेकिन सरकार ने Lockdown 3 की घोषणा दो दिन पहले ही कर दी।
महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले
भारत में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं। यहां संक्रमण के 11,506 मामले हैं, जबकि राज्य में 485 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में दूसरे स्थान पर गुजरात है, यहां संक्रमण के मामले 4,721 हैं। साथ ही 236 लोगों की मौत हुई है। तीसरे स्थान पर राजधानी दिल्ली है, यहां संक्रमण के मामले 3,738 हैं और मरने वालों की संख्या 61 है। मरने वालों की संख्या मध्यप्रदेश में तुलनात्मक रूप से अधिक है। यहां मरने वालों की संख्या 145 है और 2,719 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
देश में राज्यों की स्थिति:
क्र. | राज्य | पॉजिटिव केस (111 विदेशी) | डिस्चार्ज | मौत |
---|---|---|---|---|
1 | अंडमान निकोबार | 33 | 16 | 0 |
2 | आंध्रप्रदेश | 1525 | 441 | 33 |
3 | अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
4 | असम | 43 | 32 | 1 |
5 | बिहार | 471 | 98 | 3 |
6 | चंडीगढ़ | 88 | 17 | 0 |
7 | छत्तीसगढ़ | 43 | 36 | 0 |
8 | दिल्ली | 3738 | 1167 | 61 |
9 | गोआ | 7 | 7 | 0 |
10 | गुजरात | 4721 | 735 | 236 |
11 | हरियाणा | 360 | 227 | 4 |
12 | हिमाचल प्रदेश | 40 | 30 | 1 |
13 | जम्मू-कश्मीर | 639 | 247 | 8 |
14 | झारखंड | 111 | 20 | 3 |
15 | कर्नाटक | 598 | 255 | 25 |
16 | केरल | 498 | 392 | 4 |
17 | लद्दाख | 22 | 17 | 0 |
18 | मध्यप्रदेश | 2719 | 524 | 145 |
19 | महाराष्ट्र | 11506 | 1879 | 485 |
20 | मणिपुर | 2 | 2 | 0 |
21 | मेघालय | 12 | 0 | 1 |
22 | मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
23 | ओडिशा | 149 | 55 | 1 |
24 | पुडुचेरी | 8 | 5 | 0 |
25 | पंजाब | 772 | 112 | 20 |
26 | राजस्थान | 2666 | 1116 | 62 |
27 | तमिलनाडू | 2526 | 1312 | 28 |
28 | तेलंगाना | 1057 | 441 | 26 |
29 | त्रिपुरा | 2 | 2 | 0 |
30 | उत्तराखंड | 58 | 36 | 0 |
31 | उत्तरप्रदेश | 2455 | 656 | 43 |
32 | पश्चिम बंगाल | 795 | 139 | 33 |
देश में कुल संक्रमित | 37776* | 10018 | 1223 |
Coronavirus Update in India:
दिल्ली में 41 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली जिलाधिकारी कार्यालय के अनुसार कापसहेड़ा में DC कार्यालय के पास ठेके वाली गली की एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बिल्डिंग के एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 19 अप्रैल को बिल्डिंग को सील कर दिया गया था।
आंध्रप्रदेश में 24 घंटे में 62 नए मामले
आंध्र प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 62 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,525 हो गई है। राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 33 है।
1100 मजदूर घर जाने के लिए तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे
केरल में कोरोना लॉकडाउन के बीच ट्रेन में सवार होने के लिए लगभग 11,00 मजदूर आज तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन पहुंचे। सिटी पुलिस कमिश्नर बलराम कुमार उपाध्या ने बताया कि सभी सावधानियां बरती जा रही हैं। पुलिस हर काम में उनकी मदद कर रही है।
कर्नाटक में आज दो की मौत, आंकड़ा पहुंचा 25
कर्नाटक में आज कोरोना के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 25 हो गई है। आज नौ और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसी के साथ यहां कुल मामले 598 हो गए हैं: स्वास्थ्य विभाग
महाराष्ट्र: नासिक रोड रेलवे स्टेशन से 839 प्रवासी मजदूरों को लेकर 'श्रमिक विशेष ट्रेन' लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई।
जावड़ेकर बोले- जब तक वैक्सीन नहीं बनती, सावधानी बरतनी होगी
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि चीन से ये संक्रमण आया है, लेकिन अभी इसका कोई वैक्सीन नहीं बना है। जब तक वैक्सीन नहीं मिलता तब तक हमें एक तरह से COVID19 के साथ ही जीना होगा। मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना, ये 'न्यू नॉर्मल' है। समाज ने 40 दिन में ये बहुत अच्छे से सीख लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जैसे ही लॉकडाउन समाप्त होगा सारे उद्योग शुरू होंगे। भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है, भारत में आतंरिक मांग बहुत है। 130 करोड़ जनता ही मार्केट है। निर्यात में हमारा हिस्सा 1% ही था, वो सारा खत्म नहीं होगा। वो ऐसा है, जहां मांगों में कटौती नहीं होने वाली है।
पश्चिम बंगाल में सरकार के फैसलों के विरोध के सवाल पर जावड़ेकर ने कहा कि यहां (पश्चिम बंगाल) कुछ लोगों ने भारत और बंगाल के बीच युद्ध करना चुना है। हमें युद्ध में कोई रुचि नहीं है, हमें बहस में रुचि नहीं। हमें परेशानी को हल करने में रुचि है। हम हर राज्य की मदद करना चाहते हैं। तब्लीगी जमात के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर राज्य चाहे उसमें बीजेपी की सरकार हो या गैर-बीजेपी सरकार, उन्होंने बताया कि कई संक्रमण तब्लीगी जमात से हैं। मुझे नहीं लगता कि इसका धर्म से कोई लेना-देना है। ये एक घटना की पहचान करना है, जिससे संक्रमण बढ़ा है। जावड़ेकर ने कहा कि मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए गैर जरूरी विवाद पैदा किया गया। राजनीतिक रूप से डिजाइन प्रयासों से भारत और अरब के बीच अंतर पैदा करने की कोशिश की गई, लेकिन ये सफल नहीं हुए क्योंकि हमारी दोस्ती की बुनियाद बहुत मजबूत है। महामारी धर्म नहीं देखती।
पंजाब: कार चालक ने एएसआई को गाड़ी के बोनट पर घसीटा
जालंधर में सुरक्षा जांच के लिए गाड़ी को रोक रहे एक पुलिसकर्मी को कार चालक ने कार के बोनट पर कुछ दूर तक घसीटा। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान एक कार को पहले रोकने का इशारा किया, जब उसने गाड़ी नहीं रोकी तो ASI मुल्क राज गाड़ी के बोनट पर चढ़ गए। फिर भी उसने गाड़ी नहीं रोकी और काफी आगे ले गया। मामले की जांच कर रहे हैं।
राजस्थान में 12 नए पॉजिटिव केस और 3 की मौत
राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं और 3 मौतें हुई हैं। इसके बाद राजस्थान में COVID19 पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,678 हो गई है और मौत का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। अब तक 1,116 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 714 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।
सीआरपीएफ बटालियन के 68 और जवान कोरोना पॉजिटिव, अब तक 134 संक्रमित
दिल्ली में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की बटालियन के 68 और जवान शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी जवान मयूर विहार फेज 3 स्थित 31वीं बटालियन के हैं। इस बटालियन में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 134 हो गई है। इनमें से एक जवान ठीक हो चुका है और एक की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य योजना: आरोग्य संजीवनी पॉलिसी खरीदने के 6 फ़ायदे
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आरोग्य संजीवनी नीति का उपयोग निस्संदेह कोई भी व्यक्ति कर सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह बिल्कुल सस्ती है और फिर भी आवेदकों के लिए कई गुण प्रदान करती है। यह रुपये से लेकर चिकित्सा व्यय को कवर करने में सक्षम है। 5 लाख से 10 लाख। साथ ही, आप लचीले तंत्र के साथ अपनी सुविधा के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आप ऑफ़लाइन संस्थानों की यात्रा किए बिना पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं। आरोग्य संजीवनी नीति सामान्य के साथ-साथ नए जमाने की उपचार सेवाओं को भी कवर करने के लिए लागू है। इसलिए, यह निस्संदेह आज की सबसे अच्छी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है।
• लचीला
लचीलापन एक बहुत ही बेहतर पहलू है जिसकी किसी भी प्रकार की बाजार संरचना में मांग की जाती है। आरोग्य संजीवनी पॉलिसी ग्राहक को अत्यधिक लचीलापन प्रदान करती है। व्यक्ति अपने लचीलेपन के आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकता है। इसके अलावा, ग्राहक पॉलिसी के कवरेज को विभिन्न पारिवारिक संबंधों तक बढ़ा सकता है।
• नो-क्लेम बोनस
यदि आप पॉलिसी अवधि के दौरान कोई दावा नहीं करते हैं तो आरोग्य संजीवनी पॉलिसी नो-क्लेम बोनस की सुविधा देती है। उस स्थिति में यह बोनस आपके लिए 5% तक बढ़ा दिया जाता है। आपके द्वारा बनाया गया पॉलिसी प्रीमियम यहां आधार के रूप में कार्य करता है और इसके ऊपर यह बोनस छूट के रूप में उपलब्ध है।
• सादगी
ग्राहक के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी को संभालना बहुत आसान है। इसमें समान कवरेज शामिल है और इसमें ग्राहक के अनुकूल विशेषताएं हैं। इस पॉलिसी के नियम और शर्तों को समझने में आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे पॉलिसी खरीदना आसान काम हो जाता है।
• अक्षय
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य नीति की वैधता अवधि 1 वर्ष है। इसलिए, यह आपके लिए अपनी पसंद का निर्णय लेने के लिए विभिन्न विकल्प खोलता है। आप या तो प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं या योजना को नवीनीकृत कर सकते हैं। अंत में, आप चाहें तो योजना को बंद भी कर सकते हैं।
• व्यापक कवरेज
यदि कोई व्यक्ति आरोग्य संजीवनी पॉलिसी के साथ खुद को पंजीकृत करता है तो वह लंबा कवरेज प्राप्त कर सकता है। यह वास्तव में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से संबंधित बहुत सारे खर्चों को कवर करता है। इसमें दंत चिकित्सा उपचार, अस्पताल में भर्ती होने के खर्च आदि शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर अस्पताल में भर्ती होने के बाद तक के सभी खर्च इस पॉलिसी द्वारा कवर किए जाते हैं। इसलिए, यह नीति कई प्रकार के चिकित्सा व्ययों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में एक समग्र दृष्टिकोण है।
• बजट के अनुकूल
आरोग्य संजीवनी स्वास्थ्य योजना एक व्यक्ति के लिए बिल्कुल सस्ती है। यदि आप सीमित कवरेज के लिए आवेदन करते हैं तो कीमत बिल्कुल वाजिब है। इसलिए, जरूरत पड़ने पर आप अपने लिए एक अच्छी गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य देखभाल का विकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
निष्कर्ष
आरोग्य संजीवनी नीति समझने में बहुत ही सरल नीति है और उपरोक्त लाभों के अलावा अन्य लाभ भी प्रदान करती है। सभी सामान्य बीमा कंपनियां ग्राहकों को यह पॉलिसी सुविधा प्रदान करने के लिए बाध्य हैं। हालांकि, यह सरकार द्वारा प्रायोजित नहीं है और ग्राहक को इस पॉलिसी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अगर वह स्वस्थ जीवन शैली का पालन करता है और उसे पहले से कोई मेडिकल समस्या नहीं है, तो उसे इस पॉलिसी को खरीदने से पहले मेडिकल टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है। हालाँकि, इस नीति के लिए आवेदन करते समय केवल नीति निर्माताओं को ही सच्चाई का उत्तर देने का प्रयास करें।
SSC MTS Cut Off 2023: जानें SSC MTS Tier -1 कटऑफ और पिछले वर्ष का कटऑफ
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत में केंद्रीय सरकारी नौकरियों की मुख्य भर्तियों हेतु अधिसूचना तथा भर्तियों हेतु परीक्षा का आयोजन करता रहा है। हाल ही में एसएससी ने SSC MTS और हवलदार के लिए अधिसूचना जारी किया है तथा इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन भी 18 जनवरी 2023 से शुरू हो चुके हैं और यह ऑनलाइन आवेदन 17 फरवरी 2023 तक जारी रहने वाला है। आवेदन के बाद परीक्षा होगी तथा उसके बाद सरकारी रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु परीक्षा दो चरणों (टियर-1 और टियर-2) में आयोग के द्वारा आयोजित की जाती है। इस वर्ष आयोग ने Sarkari Job एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 12523 पदों (हवलदार हेतु 529 पद) पर अधिसूचना जारी किया है लेकिन आयोग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती संख्या अभी अनिश्चित मानी जा सकती है। आयोग के द्वारा एसएससी एमटीएस भर्ती टियर -1 परीक्षा अप्रैल 2023 में आयोजित की जा सकती है और इस भर्ती परीक्षा हेतु SSC MTS Syllabus भी जारी कर दिया गया है।
SSC MTS Tier 1 Cut Off 2023 क्या रह सकता है?
एसएससी एमटीएस कटऑफ को पदों की संख्या तथा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या प्रभवित करती रही है। पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष भर्ती पदों में वृद्धि की गई है और संभवतः इस वर्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा इन कारणों से SSC MTS Cut Off 2023 बढ़ सकता है लेकिन यह उम्मीदवार के वर्ग तथा प्रदेश के ऊपर निर्भर करता है। हालांकि आयोग के द्वारा भर्ती पदों की संख्या अभी तक सुनिश्चित नहीं कि गई है।
SSC MTS Tier 1 Expected Cut Off 2023
हम आपको नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से वर्ग के अनुसार SSC MTS Expected Cut Off 2023 के बारे में जानकारी देने जा रहें हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 100-110
• ओबीसी 95 -100
• एससी 90-100
• एससी 80-87
• पुर्व सैनिक 40-50
• विकलांग 91-95
• श्रवण विकलांग 45-50
• नेत्रहीन 75-80
SSC MTS Cut Off 2023 – वर्ग के अनुसार पिछले वर्ष का कटऑफ
उम्मीदवार एसएससी एमटीएस भर्ती हेतु पिछले वर्षों के कटऑफ को देखकर SSC MTS Cut Off 2023 का अनुमान लगा सकते हैं। इसलिए हम आपको उम्मीदवार के वर्गों के अनुसार SSC MTS Previous Year cutoff के बारे में निम्नलिखित टेबल के माध्यम से बताने जा रहे हैं-
• वर्ग कटऑफ
• अनारक्षित 110.50
• ओबीसी 101
• एससी 100.50
• एससी 87
• पुर्व सैनिक 49.50
• विकलांग 93
• श्रवण विकलांग 49
• नेत्रहीन 76
SSC MTS के पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 11994 मल्टीटास्किंग और 529 हवलदार के पदों को भरा जाएगा। योग्यता की बात करें तो MTS के लिए उम्मीदवार को भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हवलदार के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता यही है।
ऐसे में परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह बेहद ही जरूरी है, कि परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करें।
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने 4 रनों से जीत लिया
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के स्पोर्ट ऑफिसर श्री सतीश अहिरवार ने बताया कि राजस्थान के सीकर में वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज पहला मैच आरएनटीयू ने 4 रनों से जीत लिया। आज आरएनटीयू विरुद्ध जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर के मध्य मुकाबला हुआ। आरएनटीयू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। आरएनटीयू के बल्लेबाज अनुज ने 24 बॉल पर 20 रन, सागर ने 12 गेंद पर 17 रन और नवीन ने 17 गेंद पर 23 रन की मदद से 17 ओवर में 95 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवाजी यूनिवर्सिटी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 91 रन ही बना सकी। आरएनटीयू के गेंदबाज दीपक चौहान ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट, संजय मानिक ने 4 ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट और विशाल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच आरएनटीयू के दीपक चौहान को दिया गया। आरएनटीयू के टीम के कोच नितिन धवन और मैनेजर राहुल शिंदे की अगुवाई में टीम अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई और अगले मैच की शुभकामनाएं दीं।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मप्र में कोरोना के 90 मरीज बढ़े
दैनिक भास्कर हिंदी: बिहार में कोरोना संक्रमित तीसरे मरीज की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: देश में कोरोना के 35 हजार 365 केस और 1,152 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज
दैनिक भास्कर हिंदी: मौलाना साद की जांच में जुटे दो और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोना में ड्यूटी से बचने को झूठ बोला तो तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, बहाल