- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Dalit boys beaten, paraded nude in Jalgaon village for swimming in well
दैनिक भास्कर हिंदी: महाराष्ट्र : कुएं पर नहाने गए 2 किशोरों को दबंग ने पीटा, VIDEO वायरल
हाईलाइट
- महाराष्ट्र के जलगांव में दलित किशोरों की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है।
- जिसमें एक शख्स दोनों किशोरों को निर्वस्त्र कर पिटाई लगा रहा है।
- वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर ईश्वर जोशी और प्रहलाद को गिरफ्तार किया है।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव में किशोरों की पिटाई का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स दोनों किशोरों को निर्वस्त्र कर पिटाई लगा रहा है। वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर ईश्वर जोशी और प्रहलाद नाम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ''महाराष्ट्र के इन बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे। आज मानवता भी आखिरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है। RSS/BJP की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति खिलाफ हमने अगर आवाज़ नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा।''
महाराष्ट्र के इन बच्चों का अपराध सिर्फ इतना था कि ये एक "सवर्ण" कुएं में नहा रहे थे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2018
आज मानवता भी आखरी तिनकों के सहारे अपनी अस्मिता बचाने का प्रयास कर रही है।
RSS/BJP की मनुवाद की नफरत की जहरीली राजनीति खिलाफ हमने अगर आवाज़ नहीं उठाई तो इतिहास हमें कभी माफ नहीं करेगा pic.twitter.com/STeBSkI1q1
[removed][removed]
इससे पहले गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इस मुद्दे को उठाया था, जिस पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Now, Una happens in Maharashtra. Dalit boys are humiliated and beaten up only for jumping into the well of non dalit caste people. Had the justice be ensured to the victims of Una, this wouldn't have happened. 1/2 pic.twitter.com/rYL9vR2Olw
— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) June 14, 2018
[removed][removed]
पुलिस के अनुसार वीडियो 10 जून को वायरल किया गया था। जिसमें दोनों लड़के दोपहर तीन बजे नहाने के लिए ईश्वर जोशी के कुएं पर गए थे। जिससे गुस्साए आरोपी जोशी ने किशोरों को बंधक बनाकर उनकी पिटाई लगा दी। दोनों किशोरों की उम्र 15-16 साल है। बता दें कि की पिटाई से जुड़े एक मामले में 11 जुलाई 2016 को उना कांड में गाय का चमड़ा उतारने को लेकर गौरक्षकों ने गाड़ी में बांधकर कुछ लोगों की पिटाई की थी।
जिग्नेश मेवाणी ने की निंदा
इस घटना के बाद गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने ट्टवीट कर इस घटना की निंदा कि है। जिग्नेश ने कहा है कि कुएं पर नहाने गए बच्चों की इस तरह से पिटाई लगाना किसी भी प्रकार से सही नहीं है। बच्चों को प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि इन्हें न्याय मिलता है तो क्या इस तरह की घटना फिर होगी ?
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: दलितों के मुद्दों पर अमित शाह से मिले पासवान, SC/ST एक्ट पर की अध्यादेश लाने की मांग
दैनिक भास्कर हिंदी: BJP को भुगतना पड़ेगा दलित उत्पीड़न का खामियाजा : राउत
दैनिक भास्कर हिंदी: कर्नाटक: कांग्रेस के दलित नेता परमेश्वर बनेंगे डिप्टी CM, रमेश कुमार होंगे स्पीकर
दैनिक भास्कर हिंदी: भीम आर्मी के चंद्रशेखर को कुछ हुआ तो यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं होगा : जिग्नेश