मप्र में गौ कैबिनेट गठित करने का फैसला

Decision to set up cow cabinet in MP
मप्र में गौ कैबिनेट गठित करने का फैसला
मप्र में गौ कैबिनेट गठित करने का फैसला
हाईलाइट
  • मप्र में गौ कैबिनेट गठित करने का फैसला

भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए गौ कैबिनेट बनाने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट गठित करने का निर्णय लिया गया है। इस कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया है कि पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण, आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

एसएनपी-एसकेपी

Created On :   18 Nov 2020 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story