दिल्ली : सिपाही के करीब थूक कर भागने वाले के खिलाफ केस दर्ज

Delhi: Case filed against the runner by spitting near the soldier
दिल्ली : सिपाही के करीब थूक कर भागने वाले के खिलाफ केस दर्ज
दिल्ली : सिपाही के करीब थूक कर भागने वाले के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। लॉकडाउन के दौरान जांच पड़ताल कर रहे सिपाही के पास थूकना भी एक शख्स को बहुत मंहगा पड़ा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामला उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट थाना क्षेत्र का है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना 12 अप्रैल को शाम के वक्त ही है। घटनाक्रम के मुताबिक, एक एएसआई और दो तीन सिपाही लॉकडाउन के दौरान लाहौरी गेट थाना क्षेत्र मे बैरीयर ड्यूटी पर थे। उसी वक्त बैरीकेट पर एक युवक संदिग्ध हालात में वहां पहुंचा।

पुलिसकर्मियों ने युवक से लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने का कारण पूछना चाहा। युवक कारण बताने के बजाये एक सिपाही से कुछ ही दूरी पर थूक कर भाग गया। पुलिस वालों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की मगर वह गलियों में जाकर गायब हो गया।

इस सिलसिले में पुलिस ने थाना लाहौरी गेट में महामारी अधिनियम और संक्रमण फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Created On :   13 April 2020 8:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story