दिल्ली : चांदनी चौक सुबह 9 से रात 9 बजे तक नॉन-मोटराइज्ड जोन रहेगा

Delhi: Chandni Chowk will remain a non-motorized zone from 9 am to 9 pm
दिल्ली : चांदनी चौक सुबह 9 से रात 9 बजे तक नॉन-मोटराइज्ड जोन रहेगा
दिल्ली : चांदनी चौक सुबह 9 से रात 9 बजे तक नॉन-मोटराइज्ड जोन रहेगा
हाईलाइट
  • दिल्ली : चांदनी चौक सुबह 9 से रात 9 बजे तक नॉन-मोटराइज्ड जोन रहेगा

नई दिल्ली, 23 जुलाई (आईएएनएस)। चांदनी चौक का नवीनीकृत क्षेत्र नवंबर के पहले सप्ताह से जनता के लिए खुलेगा, लेकिन यह नॉन-मोटराइज्ड जोन होगा। यानी यहां वाहन नहीं आ-जा सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस क्षेत्र का दौरा किया।

1.3 किलोमीटर के इस इलाके का दिसंबर 2018 से पुनर्विकास चल रहा था।

चांदनी चौक पैदल यात्रा और सौंदर्यीकरण परियोजना की प्रारंभिक समय सीमा 21 मार्च, 2020 थी, लेकिन बाद में इसे मई तक बढ़ा दिया गया था। अब दिल्ली के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस क्षेत्र को नवंबर में जनता के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं इस क्षेत्र को सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक गैर-मोटर चालित क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस पूरी परियोजना का बजट लगभग 90 करोड़ रुपये है।

पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए केजरीवाल ने कहा, चांदनी चौक का यह क्षेत्र एक ऐतिहासिक स्थान है, हम एक बार फिर इसकी पुरानी महिमा को लौटाएंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पुनर्विकास के बाद ज्यादा संख्या में पर्यटक इस क्षेत्र में आएंगे।

उच्चतम न्यायालय द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के कारण दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद से इस परियोजना का काम धीमी गति से चल रहा था। वहीं कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन की घोषणा के बाद काम पूरी तरह से रुक गया था। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य मई में फिर से शुरू हुआ लेकिन श्रमिकों के गृहनगर चले जाने के कारण काम की गति नहीं बढ़ पा रही है।

व्यापारियों का एक वर्ग इसे गैर-मोटर चालित क्षेत्र बनाने के निर्णय का विरोध कर रहा है।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने अरविंद केजरीवाल को लिखा है कि वह इसे गैर-मोटर चालित क्षेत्र बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करें, क्योंकि यह एक वाणिज्यिक और आवासीय स्थान है।

Created On :   23 July 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story