संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि दौड़ का मकसद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना है। राजधानी में आधी रात को महिलाएं घर से निकलने के बारे में कई बार सोचती हैं। महिलाओं को लेकर हमें अपनी मानसिकता बदलना होगी। महिलाएं क्या पहनती हैं, कब और कहां निकलती हैं, इसके लिए हमें अपनी सोच को बदलना होगा।
- बंगाल में आज पीएम मोदी की 3 रैलियां, वर्धमान-कल्याणी और बारासात में करेंगे जनसभा
- बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी आज चार रैलियों को करेंगी संबोधित, नॉर्थ 24 परगना और नदिया में करेंगी जनसभा
- लॉकडाउन पर बोले ओवैसी- उम्मीद है मार्च 2020 वाली गलती इस बार नहीं होगी
- पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल दौरा आज, वर्धमान-कल्याणी और बारासात में रैलियों को करेंगे संबोधित
- वाराणसीः सुबह 6 से पहले और शाम 4 बजे के बाद नहीं जा सकेंगे घाट, कोरोना के कारण फैसला
महिला सशक्तिकरण के लिए आधी रात को दिल्ली पुलिस की ‘द फियरलैस रन’
हाईलाइट
- कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में रविवार को आधी रात में महिलाओं और लड़कियों ने बिना डरे दौड़ लगाई।
- यूनाइटेड सिस्टर फाउंडेशन और नई दिल्ली पुलिस ने ‘द फियरलैस रन’ दौड़ का आयोजन किया।
- दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने दौड़ के लिए प्लेग ऑफ किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में रविवार को आधी रात में महिलाओं और लड़कियों ने बिना डरे दौड़ लगाई। दरअसल यूनाइटेड सिस्टर फाउंडेशन और नई दिल्ली जिला पुलिस की ओर से ‘द फियरलैस रन’ नाम की दौड़ का आयोजन किया। देर रात करीब 12.30 बजे तक दौड़ चली। इस 5 किमी की दौड़ का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं सशक्तिकरण को मजबूत करना और यह संदेश देने था कि बिना किसी डर के समय महिलाएं शहर के चारों ओर घूम सकती हैं। दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने दौड़ के लिए फ्लैग ऑफ किया था। संयुक्त आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि आधी रात को दौड़ आयोजित करने का मकसद महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना था।


इस दौड़ का आयोजन राजीव चौक मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-6 से किया गया। जिसमें करीब 200 महिलाओं और लड़कियों ने हिस्सा लिया।इसमें दौड़ के दौरान एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल और राजधानी की कई महिलाओं भी मौजूद रहीं।