मानसून के इंतजार में झुलस रही दिल्ली, पारा हुआ 42 के पार

Delhi scorching waiting for monsoon, mercury crosses 42
मानसून के इंतजार में झुलस रही दिल्ली, पारा हुआ 42 के पार
मानसून के इंतजार में झुलस रही दिल्ली, पारा हुआ 42 के पार
हाईलाइट
  • 40 डिग्री पार हुआ तापमान
  • दिल्ली को अब तक मानसून का इंतजार

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। तपती झुलसती गर्मी से राहत पाने के लिए मानसून आने का बेसब्री से इंतजार किया जाता है। मानसून की राह तकती देश की राजधानी दिल्ली का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली और आस-पास के इलाकों में अभी अगले 6-7 दिनों तक मानसून आने के आसार नहीं हैं। हालांकि कल से दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बूंदा-बांदी के आसार बताए जा रहे हैं। देश के कुछ इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के भीगने का इंतजार अब भी जारी है।

दिल्ली में मानसून में देरी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4।5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ""लू"" घोषित की जाती है। दिल्ली का तापमान 40 डिग्री से भी अधिक बताया जा रहा है, आमतौर पर राष्ट्रीय राजधानी में 20 जून तक लू चलती है और इसके बाद तापमान कम होने लगता है। इस बार मानसून की देरी की वजह से शायद तापमान बढ़ रहा है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसून आने वाले दिनों में लोकल डिस्टरबेंस और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कुछ हिस्से में थोड़ी बहुत बूंदाबांदी हो सकती है। इससे बढ़े हुए तापमान में मामूली गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आसमान पूरी तरह से साफ है, जिसकी वजह से तेज धूप आ रही है। इसी वजह से तापमान भी बढ़ रहा है। उम्मीद है कि जुलाई के अगले हफ्ते में बारिश हो सकती है।

Created On :   1 July 2021 1:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story