दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना, हवा की गुणवत्ता "खराब श्रेणी" में दर्ज

Delhis minimum temperature likely to reach 7 degree Celsius
दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना, हवा की गुणवत्ता "खराब श्रेणी" में दर्ज
मौसम विभाग का अनुमान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना, हवा की गुणवत्ता "खराब श्रेणी" में दर्ज
हाईलाइट
  • राजधानी में आज सुबह छाया रहा हल्का कोहरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 और 13 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और हल्का कोहरा रहा। हवा की गुणवत्ता 208 के एक्यूआई पर खराब श्रेणी के निचले स्तर पर थी।

सुबह नौ बजे पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर खराब और मध्यम श्रेणी में रहा। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, अगले चार दिनों के लिए, यानी 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक, हवाएं मध्यम रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।

इसके अनुसार दिन के समय ज्यादातर साफ आसमान की स्थिति के साथ, उच्च मिश्रण परत की ऊंचाई लगभग 1.5 किमी होने की संभावना है। इस बीच, दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 92 फीसदी रही।

(आईएएनएस)

Created On :   9 Dec 2021 5:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story