सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

Deputy Chief Minister Manish Sisodiya was admitted to hospital
सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती
सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती
हाईलाइट
  • उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी
  • शरीर में कीटोन का स्तर खतरे के निशान से 7.4 पार हो चुका है।
  • सत्येन्द्र जैन भी अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ धरने पर बैठे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत भी बिगड़ गई है। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। मनीष सिसोदिया का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि मनीष सिसोदिया के शरीर में कीटोन का स्तर खतरे के निशान से 7.4 पार हो चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक सिसोदिया की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 


बता दें कि इससे पहले उप राज्यपाल के आवास पर पिछले सात दिन से धरने पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की रविवार देर रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें फौरन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि मंत्री को कुछ दिनों तक अस्पताल में ही रखना पड़ेगा, उन्हें ग्लूकोज़ चढ़ाया जा रहा है।

 

एलएनजेपी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती स्वास्थ मंत्री सत्येन्द्र जैन 

 

 

 

आठ दिनों से जारी है धरना 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने तीन मंत्रियों के साथ अफसरों की हड़ताल खत्म करवाने के लिए पिछले आठ दिनों से धरने पर हैं। दिल्ली सरकार आईएएस अधिकारियों की हड़ताल खत्म करने और केंद्र से दिल्ली सरकार के गरीबों के घर-घर जाकर राशन देने के प्रस्ताव को मंजूरी देने की मांग कर रही है। जिस पर अबतक उपराज्यपाल और केन्द्र की ओर से किसी भी प्रकार की राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। 

 


Image result for arvind kejriwal lg house

 

आप सांसद संजय सिंह का कांग्रेस से सवाल
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर IAS Association कोई पहल करते हैं, तो हम उसका स्वागत करते हैं। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को निश्चित रूप से सोचना चाहिए जब जब मणिपुर, उत्तराखंड में लोकतंत्र की हत्या हुई आप पार्टी ने कांग्रेस से पहले आवाज़ उठाई। दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और कांग्रेस की यह चुप्पी राजनैतिक इतिहास में काले अक्षरों में लिखी जाएगी। आखिर क्यों कांग्रेस लोकतंत्र पर मौन है ? उन्‍होंने कहा कि दिल्ली के जनता के बीच जाएगी आम आदमी पार्टी, कल से शुरू हो रहा है वृहद स्तर पर जनसंपर्क व डोर टू डोर अभियान शुरू करेगी। कल जिस तरह पूरी दिल्ली सड़क पर थी, लोगों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि यह हड़ताल खत्म नही हुई और दिल्ली के लोगों से सीधे जुड़े काम नही शुरू हुए तो पूरी दिल्ली सड़क पर उतारने को तैयार है।

Image result for आप सांसद संजय सिंह

Created On :   18 Jun 2018 10:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story