प्रॉपर्टी के चक्कर में बीच सड़क पर हुई करोड़पति घराने की महिलाओं की लड़ाई, लड़ते लड़ते गंदे नाले में गिरीं, फिर भी जारी रखी जंग, नाले में लड़ाई का वीडियो वायरल

Devrani-Jethani jumped into a property dispute, while fighting fell in the drain, the video went viral
प्रॉपर्टी के चक्कर में बीच सड़क पर हुई करोड़पति घराने की महिलाओं की लड़ाई, लड़ते लड़ते गंदे नाले में गिरीं, फिर भी जारी रखी जंग, नाले में लड़ाई का वीडियो वायरल
गंदे नाले में गिरीं, फिर भी लड़ीं प्रॉपर्टी के चक्कर में बीच सड़क पर हुई करोड़पति घराने की महिलाओं की लड़ाई, लड़ते लड़ते गंदे नाले में गिरीं, फिर भी जारी रखी जंग, नाले में लड़ाई का वीडियो वायरल
हाईलाइट
  • घटना की जानकारी मिलते ही शहर की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई को शांत कराया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। संपत्ति के लिए अपनों से लड़ने के कई मामले आपने देखे और सुने होंगे। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के अजमेर से आया है। यहां संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मामला तब और बिगड़ गया, जब दोनों पक्षों की महिलाएं भी इस विवाद में कूद गईं और एक दूसरे के साथ हाथापाई करने लगीं। इस दौरान एक दूसरे से लड़ते-भिड़ते ये महिलाएं पास से गुजर रहे नाले में जा गिरीं। नाले में गिरने के बाद भी लड़ाई शांत नहीं हुई, कीचड़ और बदबू से भरे नाले में भी इनकी उठापटक जारी रही। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब इनके बीच की लड़ाई शांत हुई। 

जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं एक करोड़पति घर की बहुएं हैं। आपस में इनका रिश्ता देवरानी-जेठानी का है। लेकिन बात जब संपत्ति की आई तो आपस में एक दूसरे पर हाथ उठाने का संकोच नहीं किया। घटना का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।  

पेट्रोल पंप की प्रॉपर्टी को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में यह संघर्ष पेट्रोल पंप की संपत्ति को लेकर हुआ। अजमेर के टाटगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर हुई इस लड़ाई में महिलाएं भी कूद गईं और हाथापाई करते हुए पास से गुजर रहे नाले में जा गिरीं। नाले की गंदगी में भी इनकी लड़ाई बंद नहीं हुई और यहां भी यह एक-दूसरे के बाल खींचकर आपस में मारपीट करती रहीं। इस दौरान एक पक्ष से युवक नाले में कूद गया और एक महिला के ऊपर हाथ उठाने लगा। यह देख दूसरे पक्ष के एक युवक ने उस युवक को लातों से मारना शुरु कर दिया। 

पुलिस ने शांत कराया झगड़ा

घटना की जानकारी मिलते ही शहर की थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को अपने साथ थाने ले गई, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

थाना के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नायरा पेट्रोल पंप मालिक नरेंद्र कुमार और उनके परिवार की विधवा महिला संगीता कुमावत के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद की वजह से परिवार के लोगों के बीच संघर्ष हुआ था। विवाद में कई लोग घायल भी हो गए थे। थानाधिकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच हुआ संघर्ष वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है इसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
 

Created On :   17 Jun 2022 10:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story