दिगंबर कामत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दिगंबर कामत ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक जताया

पणजी, 14 जून (आईएएनएस)। गोवा के नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सुशांत सिंह राजपूत ने कथिततौर पर रविवार को अपने मुंबई अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली।

कामत ने अपने शोक संदेश में कहा, युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से मैं स्तब्ध हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना।

अभिनेता को रविवार बांद्रा में अपने फ्लैट में मृत पाया गया। पुलिस का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

कामत ने यह भी कहा कि राजपूत का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

Created On :   14 Jun 2020 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story