- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Digvijay singh comment on Hindu religion and RSS ideology
दैनिक भास्कर हिंदी: जितने भी हिंदू आतंकी पकड़े गए, सब RSS के कार्यकर्ता रहे हैं : दिग्विजय

हाईलाइट
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठन कहा है।
- दिग्विजय सिंह ने कहा आज तक देश में जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, वे सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।
- नाथु राम गोडसे वही शख्स था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। वह भी आरएसएस का ही सदस्य था।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल कर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) को आतंकी संगठन कहा है। उन्होंने कहा कि आज तक देश में जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, वे सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के झाबुआ में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'जितने भी हिंदू धर्म वाले आतंकवादी पकड़े गए हैं, सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। नाथु राम गोडसे वही शख्स था, जिसने महात्मा गांधी की हत्या की थी। वह भी आरएसएस का ही सदस्य था। इसी विचारधारा से नफरत फैलती है, नफरत हिंसा की ओर जाती है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है।'
Jitne bhi Hindu dharm wale aatankwadi pakde gaye hain sab Sangh ke karyakarta rahe hain. Nathu Ram Godse, the man who killed Mahatma Gandhi, was also part of RSS. This ideology spreads hate, hate leads to violence, which leads to terrorism: Digvijay Singh,Cong in Jhabua,MP (17.6) pic.twitter.com/9QKHJ1TVmS
— ANI (@ANI) June 18, 2018
हिंदू आतंकवादी नहीं होता है, आतंकी तो संघी होते हैं
आज से ठीक एक साल पहले 27 जुलाई 2017 को दिग्विजय सिहं ने हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज को जवाब देते हुए संघ को आतंकी कहा था। उस समय हरियाणा के स्वास्थ्य और खेल मंत्री अनिल विज ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हिंदू आतंकवाद जैसा कुछ नहीं होता है. यह राजनैतिक फायदे के लिए कांग्रेस का बनाया हुआ एक शब्द है। इस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि हिंदू आतंकवादी नहीं होता है, आतंकी तो संघी होते हैं।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: मानहानि मामला : गडकरी-दिग्विजय में सुलह, मामले को और नहीं खींचना चाहते
दैनिक भास्कर हिंदी: नेताओं की घर वापसी की कवायद में एकता परिक्रमा पर निकलेंगे दिग्विजय सिंह
दैनिक भास्कर हिंदी: CM के गांव में भी हुआ अवैध खनन, निकालेंगे प्रदेश परिक्रमा यात्रा:दिग्विजय
दैनिक भास्कर हिंदी: नर्मदा परिक्रमा : दिग्विजय सिंह ने बताया पोकलेन मशीन लगाकर निकाली जा रही रेत