सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर उठाए सवाल, बोले मोदी सरकार ने नहीं दिया संसद में कोई रिर्पोट कार्ड, भाजपा ने बताया गैरजिम्मेदाराना बयान

Digvijay Singh once again raised questions on surgical strike, said Modi government did not give any report card
सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर उठाए सवाल, बोले मोदी सरकार ने नहीं दिया संसद में कोई रिर्पोट कार्ड, भाजपा ने बताया गैरजिम्मेदाराना बयान
सर्जिकल स्ट्राइक सर्जिकल स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर उठाए सवाल, बोले मोदी सरकार ने नहीं दिया संसद में कोई रिर्पोट कार्ड, भाजपा ने बताया गैरजिम्मेदाराना बयान
हाईलाइट
  • जिसमें हमारे 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और 10 सालों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। इस बार दिग्विजय सिंह ने पुलवामा में हुए आतंकी घटना को लेकर मोदी सरकार पर फिर निशाना साधा है। दरअसल, इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर में है। जहां पर दिग्विजय ने केंद्र सरकार को घेरते हुए सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा अटैक का जिक्र किया है। इसके अलाव उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने का भी आरोप लगाया है। इसी बीच भाजपा ने भी तल्ख टिप्पणी करते हुए दिग्विजय के इस बयान को गैरजिम्मेदाराना ठहराया है। बता दें कि, 14 फरवरी साल 2019 में पाकिस्तानी आतंकी संगठन समूह जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा से गुजर रहे भारतीय सेना की गाड़ी को टारगेट बनाया था। जिसमें हमारे 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। वहीं भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी।

रिपोर्ट संसद में नहीं रखी गई

वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह जम्मू में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही चल रहे हैं। यात्रा अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। यात्रा में मौजूद दिग्विजय सिंह ने एक रैली को संबोधित किया। जहां पर वह लोगों के समक्ष केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। एएनआई के अनुसार, सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पुलवामा अटैक का जिक्र करते हुआ कहा कि "हमारे सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। हमले के बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों ने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि घायल जवानों को एयलिफ्ट किया जाए, लेकिन पीएम मोदी ने हामी नहीं भरी। ऐसी चूक कैसे हुई? आज तक संसद  में पुलवामा पर कोई रिपोर्ट नहीं रखी गई।"

सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाए सवाल

दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि "सर्जिकल स्ट्राइक की गई, लेकिन सबूत नहीं दिखाए। वे केवल झूठ फैलाते हैं।" दरअसल, साल 2016 में चार आंतकियों ने जम्मू-कश्मीर के उरी में स्थित सेना के 12 बिग्रेड मुख्यालय पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। जिसकी वजह से 18 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। जिसके बाद हमले के 10 दिनों के बाद ही भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था।

सरकार रही है विफल

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा था कि, धारा 370 और 35 ए के हटने के बावजूद भी घाटी में आंतकवाद कम नहीं हो रहा है। वहीं पिछले दिनों जम्मू में नरवाल और राजौरी में हुए आतंकी हमलों पर उन्होंने कहा कि, "सबसे पहले, हम राजौरी के धनगरी और जम्मू के नरवाल में हुए आतंकी हमलों की निंदा करते हैं। जम्मू-कश्मीर की स्थिति वह नहीं है जो 370 के निरस्त होने के बाद प्रचारित की जा रही है। टारगेट किलिंग और बम विस्फोट एक बार फिर से शुरू हो गए हैं।" 

भाजपा के निशाने पर राहुल और दिग्विजय

हालांकि, दिग्विजय के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने इसे गैरजिम्मेदाराना बयान बताया है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस नेता दिग्विजय पर पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी का चरित्र जग जाहिर है। हमारे जवानों के खिलाफ बोलने वाले को देश कभी माफ नहीं करेगा। पीएम मोदी से नफरत की वजह से राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में देशभक्ति नहीं बची है।

Created On :   23 Jan 2023 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story