भोपाल : दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा का किया स्वागत, जावेद अख्तर बोले - वाह! वाह!! वाह!!! 

digvijay singh welcomes sadhvi pragya thakur in bhopal
भोपाल : दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा का किया स्वागत, जावेद अख्तर बोले - वाह! वाह!! वाह!!! 
भोपाल : दिग्विजय ने साध्वी प्रज्ञा का किया स्वागत, जावेद अख्तर बोले - वाह! वाह!! वाह!!! 
हाईलाइट
  • दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर बयान दिया है।
  • दिग्विजय ने कहा कि यह रमणीक शहर उन्हें पसंद आएगा।
  • दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के फैसले का स्वागत किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी द्वारा साध्वी प्रज्ञा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रज्ञा ठाकुर का भोपाल में स्वागत है। यह रमणीक शहर उन्हें पसंद आएगा। 

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा, "मैं साध्वी प्रज्ञा जी का भोपाल में स्वागत करता हूं। आशा करता हूं कि भोपाल रमणीक शहर है, यहां का शांत, सभ्य और शिक्षित वातावरण आपको पसंद आएगा। मैं मां नर्मदा से साध्वी जी के लिए प्रार्थना करता हूं और मां नर्मदा जी से आशीर्वाद मांगता हूं कि हम सब सत्य, अहिंसा और धर्म की राह पर चल सकें। नर्मदे हर।" 

जावेद अख्तर ने साध्वी प्रज्ञा को लेकर क्या कहा
इससे पहले भारत के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल सीट से टिकट देने पर बीजेपी पर निशाना साधा था। जावेद अख्तर ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि साध्वी प्रज्ञा संघ परिवार के सोच का सही उदाहरण हैं। वाह! वाह!! वाह!!! 

जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, भोपाल में बीजेपी की उम्मीदवार की पसंद सच में उदाहरण देने लायक है। साध्वी प्रज्ञा ने संघ परिवार के विचारों और कार्यों का संपूर्ण प्रसार हैं। वाह! वाह!! वाह !!!

बता दें कि मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीट भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बीजेपी ने मैदान में उतारा है। बुधवार शाम को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। बीजेपी इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ कट्टर हिंदूवादी नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के नाम पर लंबे समय से विचार कर रही थी। साध्वी के नाम के ऐलान के बाद भाजपा के गढ़ कह जाने वाले भोपाल लोकसभा क्षेत्र में साध्वी और परिक्रमावासी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Created On :   17 April 2019 7:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story