भूकंप के झटकों से फिर दहला दिल्ली एनसीआर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

Earthquake tremors shook Delhi NCR again, created a stir
भूकंप के झटकों से फिर दहला दिल्ली एनसीआर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
भूकंप से मचा हड़कंप भूकंप के झटकों से फिर दहला दिल्ली एनसीआर, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
हाईलाइट
  • दिल्ली-एनसीआर में फिर भूकंप के झटके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में मंगलवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के आने का एहसास होते ही लोग घरों से बाहर निकलने लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजकर 30 बजे दिल्ली में रिएक्टर पैमाने पर 2.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र दिल्ली से आठ किलोमीटर पश्चिम में था।

एक महीने में तीन बार हिली दिल्ली

दिल्ली में भूकंप के झटके पहली बार नहीं आए हैं, इसके पहले ही भी हो बार दिल्ली में भूकंप आ चुका है। दिलचस्प बात यह कि नवंबर महीने में अब तक कुल मिलाकर 3 भूकंप के झटके आ चुके हैं। पहली बार नौ नवंबर को भूकंप आया था, जिसका केंद्र नेपाल बताया गया था। तब रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.3 थी। इसके बाद 12 नवंबर को फिर दिल्ली एनसीआर की धरती हिली। इस बार का भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही बताया गया था लेकिन भूकंप की तीव्रता 5.4 थी।

इंडोनेशिया में भी खूब मचाई तबाही

हाल ही में इंडोनेशिया और नेपाल में बड़े पैमाने पर भूकंप देखे गए, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और संपत्ति का नुकसान हुआ। 21 नवंबर को, इंडोनेशिया में पश्चिम जावा में 5.6 तीव्रता का घातक भूकंप आया, जिसमें 321 लोग मारे गए। भूकंप से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक सियांजुर जिले में 7,729 लोग घायल हो गए, 58,049 घर नष्ट हो गए और 73,693 लोग विस्थापित हो गए। 9 नवंबर को नेपाल में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए थे।

Created On :   29 Nov 2022 6:27 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story