मुंबई भगदड़ में मारे गए लोगों के माथे पर लिख दिया नंबर

elphinstone railway station bridge stampede in mumbai, 22 died
मुंबई भगदड़ में मारे गए लोगों के माथे पर लिख दिया नंबर
मुंबई भगदड़ में मारे गए लोगों के माथे पर लिख दिया नंबर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई में शुक्रवार सुबह एल्फिन्स्टन स्टेशन पर रेलयात्रियों को एक भयानक हादसे का सामना करना पड़ा। ओवर फ्लाई ब्रिज टूटने की अफवाह के बाद मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है।

मृतकों के परिजन जब केईएम अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने दीवार पर 22 मरने वाले लोगों की तस्वीरें देखीं। मृतकों के माथे पर 1 से लेकर 22 तक अंक लिखे हुए थे। परिजनों ने इसे आपत्तिजनक बताया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता डीसीपी दीपक देवराज ने बताया मुझे नहीं पता यह किसने किया।

केईएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मृतक को इस तरह चिह्नित करने का यह तरीका फॉरेंसिक विभागों में आम है। हालांकि जांच प्रक्रिया में ऐसा होता होगा, लेकिन मृतकों के परिजनों के लिए यह बिल्कुल नए तरह का अनुभव था। वे इसे एकबारगी हजम नहीं कर पाए।

पहचान के और तरीके संभव नहीं?
यह ठीक है कि इस तरह की स्थिति में परिजनों को सूचित करना जरूरी है पर ऐसा करने के और तरीके भी होते हैं। दीवार पर ऐसे पोस्टर बना कर लगाने वालों को जरूर इतना समय रहा होगा कि उन्होंने पहले इन शवों की तस्वीरें लीं, सॉफ्टवेयर की मदद से उन्हें एक साथ सेट किया, पोस्टर में बाकी जानकारियां लिखीं और एक पोस्टर में एक बॉर्डर जोड़ा फिर जाकर उसे प्रिंट करवाया।

ऐसे में क्या ये नंबर डिजिटल तरीके से नहीं डाले जा सकते थे? या फिर किसी कार्ड पर भी ये नंबर लिखे जा सकते थे। हादसे का शिकार हुए लोगों का ब्यौरा इस तरह प्रदर्शित किया गया जैसे कत्लखाने ले जाए जाने वाले जानवरों की की जाती है। अगर इन मौतों का जिम्मेदार भारतीय रेल है, तो उन मृतकों के सम्मान की हत्यारी मुंबई की भोईवाडा पुलिस है।

आपतकालीन नंबर-

  • 022-24136051
  • 022-24107020
  • 022-24131419
  • चर्चगेट- 022-22039840
  • मुंबई सेंट्रल- 022-23051665
  • ईपीआर-022-24301614

Created On :   29 Sep 2017 4:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story