Exit polls : दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल में AAP को बहुमत

Exit polls for the Delhi assembly election
Exit polls : दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल में AAP को बहुमत
Exit polls : दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल में AAP को बहुमत
हाईलाइट
  • आम आदमी पार्टी एक बार फिर बहुमत हासिल कर सकती है
  • एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिखाई दे रहा है
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद शनिवार को एग्जिट पोल जारी किए गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग के बाद शनिवार को एग्जिट पोल जारी किए गए। एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के नंबरों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी एक बार फिर बहुमत हासिल कर सकती है। 70 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 36 का आंकड़ा जरूरी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी।

AAP की 40-45 सीटों पर जीत संभव
ABP-C Voter Exit Poll के मुताबिक, AAP लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी कर सकती है। हालांकि पार्टी को सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। AAP को 49 से 63 सीटे मिल सकती है। वहीं बीजेपी को फायदा जरूर हो रहा है लेकिन सत्ता से काफी दूर नजर आ रही है। BJP को 5 से 19 सीट मिलने का अनुमान है। 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले कांग्रेस को कोई खास फायदा नहीं हो रहा है। कांग्रेस को 0 से 4 सीट मिल सकती है।

रिपब्लिक चैनल ने अपने एग्जिट पोल में अनुमान जताया है कि आम आदमी पार्टी को 48-61 सीटें मिल सकती है। भाजपा 9-21 सीटें और कांग्रेस 0-1 से जीत सकती है। टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 एग्जिट पोल के आंकड़ों की घोषणा की है। टाइम्स नाउ-आईपीएसओएस के अनुसार, AAP को 44 विधानसभा सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी 26 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

सुदर्शन न्यूज के किए गए एग्जिट पोल में भी AAP की सरकार बन रही है। सुदर्शन न्यूज का अनुमान है कि आम आदमी पार्टी 40-45 विधानसभा सीटें जीतकर दिल्ली में सत्ता को बरकरार रखेगी। भाजपा को 24-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिल सकती है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल रिजल्ट ने भी अनुमान जताया है कि AAP बहुमत के आंकड़े को पार कर जाएगी। 70 सदस्यीय विधानसभा में AAP को 44 सीटें मिलने का अनुमान है और 2015 के चुनावों में 3 सीटें हासिल करने वाली भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस का खाता इस बार भी खुलता दिखाई नहीं दे रहा है। इंडिया टीवी का एग्जिट पोल में एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान जताया गया है।

POLL OF POLLS

पार्टी सीट
AAP (आप) 48
BJP (बीजेपी 21
Congress (कांग्रेस) 01
अन्य 00

ABP Exit Poll

पार्टी सीट वोट प्रतिशत
AAP (आप) 49 से 63 50.6 फीसदी
BJP (बीजेपी 5 से 19 36.7 फीसदी
Congress (कांग्रेस) 0 से 4 9.3 फीसदी
अन्य 0 4.7 फीसदी

 

Republic Channel

पार्टी सीट
AAP (आप) 48 से 61
BJP (बीजेपी 9 से 21
Congress (कांग्रेस) 0 से 1
अन्य 0

 

Sudarshan News

पार्टी सीट
AAP (आप) 40 से 45
BJP (बीजेपी 24 से 28
Congress (कांग्रेस) 2 से 3
अन्य 0

 

India TV 

पार्टी सीट
AAP (आप) 44
BJP (बीजेपी 26
Congress (कांग्रेस) 00
अन्य 00

 

Times Now-IPSOS

पार्टी सीट
AAP (आप) 44
BJP (बीजेपी 26
Congress (कांग्रेस) 00
अन्य 00

Created On :   8 Feb 2020 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story