किसान आंदोलन:दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने की तैयारी, दिल्ली कूच पर हरियाणा से किसान

किसान आंदोलन:दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने की तैयारी, दिल्ली कूच पर हरियाणा से किसान
हाईलाइट
  • ड्रोन से रखी जाएगी नजर
  • 3500 पुलिसकर्मी अलर्ट
  • दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने की तैयारी में किसान
  • रिजर्व पुलिस बल की भी हुई तैनाती

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। आज कृषि कानून के विरोध में आंदोलन 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है। किसानों ने अब आंदोलन का विस्तार करने की चेतावनी सरकार को दे दी है। आज किसान संगठनों ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम करने की तैयारी में है। किसानों के टोल प्लाजा को घेरने की चेतावनी के बाद फरीदाबाद पुलिस सख्त हो गई है। साथ ही हरियाणा से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो चुके है। कुरुक्षेत्र जिले में किसान ट्रैक्टरों में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। 

हरियाणा में टोल प्लाज़ा बंद
हरियाणा के बस्तारा टोल प्लाजा को शुक्रवार रात को ही बंद कर दिया गया था। वही आज अंबाला में शंभू टोल प्लाजा को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद इसे टोल फ्री कर दिया गया है।

यूपी के 130 टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात 
उत्तरप्रदेश में सुरक्षा कड़ी करते हुए 130 टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। फायर ब्रिगेड, यूपी 112, खुफिया सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश गए है। 

किसान टिकरी बॉर्डर पर आज भारी संख्या में कृषि कानून के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे है। जिसको देखते हुए सरकार द्वारा टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिसकर्मी अपने दल-बल के साथ मौजूद है और प्रदर्शनकारियों पर अपनी पैनी नज़र जमाए हुए है। 

बता दें कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी।लगभग 3,500 पुलिसकर्मी तैयार है। गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। वही फरीदाबाद जिले के हर टोल प्लाजा पर एक-एक सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना के पुलिस बल के अलावा रिजर्व पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Created On :   12 Dec 2020 3:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story