- ट्रैक्टर परेड में हिंसा के बाद किसान संगठनों ने टाला 1 फरवरी का संसद मार्च, 30 जनवरी को देश भर में भूख हड़ताल
- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा पर कहा- किसान नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर उकसाया
- भारत में अपना कारोबार समेट रही TikTok, वर्कफोर्स में कटौती को लेकर भेजा मेल
- MHA ने COVID-19 प्रतिबंधों में ढील दी, ज्यादा क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल
- राकेश टिकैत बोले- अगर कोई घटना घटी है तो उसके लिए पुलिस-प्रशासन जिम्मेदार
मुंबई के फोर्ट एरिया में तीन मंजिला पटेल चैंबर्स में लगी भीषण आग, दो लोग घायल
हाईलाइट
- भारी बारिश के बीच बचाव कार्य जारी, आग बुझाने में लगीं 18 दमकल गाड़ियां
- आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है
- बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से दो राहतकर्मी घायल हुए
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के फोर्ट एरिया में पटेल चेंबर्स में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद लपटें और धुंआ बाहर निकलता देख इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, जो आग बढ़ने पर बढ़ाकर 18 कर दी गईं। 150 से अधिक कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने की कोशिश में बिल्डिंग का आधा हिस्सा गिर गया है। जिसमें दो कर्मचारियों को चोटें आई हैं। घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#WATCH: A part of Patel Chambers collapsed as firefighters continue to douse the fire that broke out a few hours back in Mumbai's Fort area. 2 Fire officials injured.18 Fire tenders at the spot. pic.twitter.com/l57dUXoOeT
— ANI (@ANI) June 9, 2018
5 साल से इस्तेमाल में नहीं थी बिल्डिंग
मुंबई फायर ब्रिगेड के अनुसार इस बिल्डिंग का पिछले पांच सालों से उपयोग नहीं किया जा रहा था और यह काफी जर्जर अवस्था में थी। संयोग अच्छा था कि जिस समय आग लगी, उस समय इमारत में कोई नहीं था। इसके चलते कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। यह बिल्डिंग भीड़भाड़ वाले इलाके में है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। आग और न फैले, इसके लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटो मशक्कत की। भारी बरसात की वजह से बचाव में काफी परेशानी आई। बचाव कार्य सुचारु रूप से चलाया जा सके, इसके लिए रोड पर यातायात को कुछ देर के लिए रोक दिया गया।
#WATCH: A Level-4 fire broke out inside Patel Chambers in Mumbai's Fort area.18 Fire tenders present at the spot. pic.twitter.com/5cv3WDeCUj
— ANI (@ANI) June 9, 2018
घंटों मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण मुंबई इलाके में स्थित इस बिल्डिंग में आग पहले लेवल 3 थी, जो कि बाद में बढ़कर लेवल 4 हो गई। फायरकर्मियों ने समय पर आग को काबू में कर लिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। यह बिल्डिंग पिछले काफी समय से इस्तेमाल नहीं की जा रही थी। मुंबई में कुछ ही दिनों के भीतर भीषण आग लगने का यह दूसरा वाकया है। इससे पहले हाल ही सिंधिया हाउस की ऊपरी मंजिल पर आग लगी थी। इसमें पांच लोग फंसे थे, जिन्हें घंटों की मशक्कत के बाद बचा लिया गया था।
इमारत का एक हिस्सा गिरा
महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (एमएचएडीए) द्वारा निर्मित इस बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया है। यह एक जर्जर इमारत है, जिसे मुंबई म्यूनिसिपल कारपोरेशन ने खतरनाक इमारतों में घोषित कर रखा है। बिल्डिंग में आग रात में किसी समय लगी, जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड को पूर्वाह्न 4.16 मिनट दी गई। जिसके बाद से ही फायरकर्मी आग पर नियंत्रण पाने का संघर्ष कर रहे हैं। आरंभिक स्थिति में आग लेबल 2 की थी, जो सुबह 6 बजे तक बढ़ कर लेबल 4 हो गई।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।