पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, चार जवानों की हुई थी मौत, पुलिस की पूछताछ जारी

Firing in Punjabs Bathinda, four soldiers died, search operation continues in the area
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, चार जवानों की हुई थी मौत, पुलिस की पूछताछ जारी
बठिंडा में फायरिंग पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, चार जवानों की हुई थी मौत, पुलिस की पूछताछ जारी

डिजिटल डेस्क, चण्डीगढ़। पंजाब के बठिंडा स्थित आर्मी एरिया में आज सुबह-सुबह फायरिंग हुई। फायरिंग की घटना होने के बाद पूरे एरिया को सील कर दिया गया था। छावनी में तब्दील करने के बाद घटना वाले एरिया में किसी को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी। इस फायरिंग में चार सुरक्षकर्मियों की मौत हुई है। अब इसी मामले में एक सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है ताकि पूरा मामला समझा जा सके।

चार जवानों की हुई मौत

इस पूरी घटना की जानकारी दक्षिण पश्चिमी कमांड द्वारा दी गई थी। जिसमें कहा गया था कि, "बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के करीब 04:35 बजे फायरिंग की घटना में चार लोग हताहत हुए। स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और इलाके को घेर कर, सर्च ऑपरेशन जारी है।"

सादे कपड़े में था हमलवार

फायरिंग के बाद बठिंडा के एसएसपी का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने इस घटना को आतंकी हमले से जोड़ने से इंकार कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, कुछ दिन पहले इंसास नाम की एक राइफल मिलिट्री कैंप से गायब हुई थी। बताया जा रहा है कि, शायद इसी राइफल से घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं गोली चलाने वाला शख्स सादे कपड़े में था, जिसने इस घटना को अंजाम दिया है। लेकिन अब इस पूरे घटना को अंजाम देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया  है। जबकि इस घटना में मारे गए चारों जवान 80 मीडियम रेजीमेंट के थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देंगे घटना की जानकारी सेना प्रमुख मनोज पांडे

गोली चलने के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना रहा, जिसको देखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की बात कही थी। बता दें कि, इस घटना के बाद सेना और पुलिस दोनों साझा सर्च अभियान चला रहे थे ताकि, इस पूरी घटना के बारे में पता लगाया जा सके। लेकिन अब हमला करने वाले जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बठिंडा मामले की पूरी जानकारी सेना प्रमुख मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को देंगे।

Created On :   12 April 2023 4:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story