देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी

बारिश का कहर देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, मध्यप्रदेश और राजस्थान में स्कूलों की छुट्टी
हाईलाइट
  • सैकडों बाँध ऑवरफ्लो

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में बादलों ने कहर बरपा रहा है। लोगों के लिए बारिश आफत बनी हुई है।राजस्थान और मध्यप्रदेश में सैकडों बाँध ऑवरफ्लो हो गए है।  

राजस्थान के बारां ज़िला में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बनी

  बारां DM नरेंद्र गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारी बारिश की चेतावनी के कारण 23-24 अगस्त तक बारां जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में पानी भरा गया है। लेटे हनुमानजी का मंदिर आधा पानी में डूब गया है। एक श्रद्धालु ने कहा," पूरे क्षेत्र में पानी है,  श्रद्धालुओं को आने में दिक्कत हो रही है। आने-जाने का सामने का रास्ता भी अवरुद्ध हो गया है।

 ओडिशा के केंद्रपाड़ा ज़िले में भारी बारिश और बाढ़ के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है , NDRF की तरफ से बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Created On :   23 Aug 2022 3:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story