दिल्ली में कुहासा, सर्दभरी सुबह

Foggy in Delhi, morning is cold
दिल्ली में कुहासा, सर्दभरी सुबह
दिल्ली में कुहासा, सर्दभरी सुबह
हाईलाइट
  • दिल्ली में कुहासा
  • सर्दभरी सुबह

नई दिल्ली, 1 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह कुहासा और सर्दभरी रही, जबकि वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उत्तरी भारत में कोहरे की स्थिति के कारण दिल्ली जाने वाली कम से कम 11 ट्रेनें एक से चार घंटे तक लेट रहीं।

सफर ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक 215 पर दर्ज किया गया। रविवार को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज होने की आशंका है।

Created On :   1 Feb 2020 7:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story