पूर्व द्रमुक उप महासचिव दुरईसामी भाजपा में शामिल

Former DMK Deputy General Secretary Duraisamy joins BJP
पूर्व द्रमुक उप महासचिव दुरईसामी भाजपा में शामिल
पूर्व द्रमुक उप महासचिव दुरईसामी भाजपा में शामिल

चेन्नई, 22 मई (आईएएनएस)। द्रमुक के उप महासचिव के पद से हटाए जाने के एक दिन बाद, वी.पी. दुरईसामी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।

दुरईसामी ने तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एल. मुरुगन और वरिष्ठ नेता ला गणेशन की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

गुरुवार को द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने पार्टी के उप महासचिव के रूप में दुरईसामी को हटाने की घोषणा की। स्टालिन ने उप महासचिव का पदभार सांसद एंथियूर पी सेल्वराज को दिया है।

बताया जा रहा है कि दुरईसामी को तमिलनाडु भाजपा प्रमुख एल. मुरुगन के साथ बैठक करने के कारण उन्हें पद से हटा दिया गया था।

Created On :   22 May 2020 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story