राजीव गांधी की 75वीं जयंती, पीएम, सोनिया समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 75वीं जयंती, पीएम, सोनिया समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
हाईलाइट
  • पीएम मोदी ने राजीव गांधी को उनकी 75वीं जयंती पर श्रद्धांजली अर्पित करते हुए ट्वीट किया
  • राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर गिनाई राजीव गांधी की उपलब्धियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (20 अगस्त) 75वीं जयंती है। इस मौके पर सोनिया गांधी, पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने समेत कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। वहीं राहुल गांधी ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर राजीव गांधी की उपलब्धियां गिनाई हैं। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजीव गांधी को उनकी 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ट्वीट किया।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राजीव गांधी को श्रद्धांजली अर्पित की।

कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, लाल कृष्ण आडवाणी, सुब्रमण्यम स्वामी, गुलाम नबी आजाद और अन्य सांसदों ने संसद में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए राहुल ने ट्वीट कर कहा, आज हम देशभक्त और दूरदर्शी राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मना रहे हैं, जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। राहुल ने कहा, मेरे पिता ने मुझे सभी लोगों से प्रेम करना और सभी को सम्मान देना सिखाया। उन्होंने मुझे सिखाया कि कभी घृणा नहीं करना। 

जयंती से एक दिन पहले सोमवार को राहुल गांधी ने देश के इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपने पिता राजीव गांधी के योगदान पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा- उनके सम्मान में इस सप्ताह हर दिन मैं अपने पिता की एक उल्लेखनीय उपलब्धि की ओर ध्यान आकर्षित करूंगा। इस वीडियो में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी रिवॉल्यूशन के बारे में जानकारी दी गई है। इस वीडियो में बताया गया है कि, देश में आईटी सेक्टर में क्रांति के बीज 1985 में राजीव गांधी के नेतृत्व में बोए गए थे।

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। 40 वर्ष की उम्र में भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश के प्रधानमंत्री की गद्दी संभाली थी। 31 अक्टूबर 1984 को इंदिरा की हत्या के बाद राजीव को उसी दिन पीएम पद की शपथ दिलाई गई और उन्हें कुछ दिन बाद कांग्रेस पार्टी का नेता चुन लिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   20 Aug 2019 2:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story