आज 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

Former Prime Minister Manmohan Singh turned 90 today, know some special things related to him
आज 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जन्मदिन स्पेशल-2022 आज 90 साल के हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
हाईलाइट
  • आज डॉ. मनमोहन सिंह मना रहे हैं अपना जन्मदिन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर मनमोहन सिंह आज 90वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस दिन देशभर में कांग्रेस पार्टी की तरफ से भी कार्यक्रम करने की तैयारी है। डॉक्टर मनमोहन सिंह 2004-2014 तक बतौर प्रधानमंत्री के पद पर रहे। प्रधानमंत्री बनने से पहले वो 1991 में नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं।

मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है। नरसिम्हा राव सरकार में मनमोहन सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी और सरकार के दौरान बजट में एक के बाद एक आधुनिक भारत और देश में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने के रोडमैप की नींव रखी गई थी। हालांकि मनमोहन सिंह ने इसका श्रेय नरसिम्हा राव को लेने से कभी नहीं रोका।


जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते है मनमोहन सिंह के बारे में

- देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर 1932 में हुआ था। 

- दिग्गज नेता मनमोहन सिंह ने अपनी शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी। साथ ही दुनिया की प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय के अलावा दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्य भी किया है। 

- डॉ मनमोहन सिंह को एक बार संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम करने का मौका मिला है। वह वर्ष 1966-1969 के दौरान संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के लिए आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में चुने गए थे। 

- 1987 से 1990 तक संयुक्त राष्ट्र में उनका मनमोहन सिंह का कार्यकाल दक्षिण आयोग के महासचिव के तौर पर था। जो विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक इंटर-गवर्नमेंटल संगठन है। 

- वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख के पद पर भी सेवा दे चुके हैं। साथ उन्होंने 1972 और 1976 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार समेत कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

- डॉक्टर मनमोहन सिंह भारतीय अर्थशास्त्री के तौर पर 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं। उन्होंने इस दौरान कई बैकिंग सुधार किए थे।

- मनमोहन सिंह ने वर्ष 1998 से 2004 तक राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में थी कार्य किया था। इसके बाद यूपीए के नेतृत्व में अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए सरकार को शिकस्त देने के बाद 2004 से 2014 की बीच बतौर प्रधानमंत्री के तौर मनमोहन सिंह ने शपथ ली थी। 

अभी तक मिल चुके हैं ये सम्मान

डॉक्टर मनमोहन सिंह को मिले कई पुरस्कारों और सम्मानों में से सबसे प्रमुख सम्मान है –

-  भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण (1987)

-भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995)

- वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994)

- वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993)

- कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार

- कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार (1955)

- डॉ. सिंह को जापानी निहोन किजई शिम्बुन एवं अन्य संघो की ओर से सम्मानित किया जा चुका है। मनमोहन सिंह को कैंब्रिज एवं ऑक्सफ़ोर्ड तथा अन्य कई विश्वविद्यालयों द्वारा मानद उपाधियाँ प्रदान की गई हैं।

Created On :   25 Sep 2022 11:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story