भारत में पद्म विभूषण सम्मान पाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे, जानिए उनके जीवन से जुड़ी बातें

भारत में  पद्म विभूषण सम्मान  पाने वाले जापान के  पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे, जानिए उनके जीवन से जुड़ी बातें
नहीं रहे शिंजो आबे भारत में पद्म विभूषण सम्मान पाने वाले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे नहीं रहे, जानिए उनके जीवन से जुड़ी बातें

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे 8 जुलाई 2022 को शिंजो आबे की गोली लगने के कारण मृत्यु हो गयी। एक पूर्व सैनिक ने नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे आबे पर पीछे से फायरिंग कर दी वहीं आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गोली लगने के 6 घंटे बाद शिंजो आबे  का निधन हो गया। बता दें आबे का जन्म 21 सितंबर 1954 में टोक्यो के एक राजनैतिक परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने जीवन में कई सारी उपलब्धियां प्राप्त की। वह 2 बार जापान के प्रधानमंत्री भी रह चुके थे। 

शिंजो की शिक्षा 

शिंजो आबे ने अपनी शुरूआती पढ़ाई सेइकी एलीमेंटरी स्कूल और सेइकी जूनियर हाई स्कूल से की थी। 1977 में शिंजो आबे ने सेइकी विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान(Political Science) में ग्रेजुएशन की  डिग्री प्राप्त की।उसके बाद उन्होंने यूएस के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में सार्वजनिक नीति की पढ़ाई की। 

 सरकारी पदों पर रहे शिंजो

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद शिंजो ने कई सारे सरकारी पदों का दायित्व संभाला, उन्होंने अप्रैल 1979 से 1982 तक कोबे स्टील कंपनी के लिए काम किया और बाद में शिंजो विदेश मंत्री के कार्यकारी सहायक रहे, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (जापान) जनरल काउंसिल के अध्यक्ष के निजी सचिव और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के महासचिव के निजी सचिव रह चुके थे।  
 
जापान के सबसे लम्बे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड 

शिंजो आबे 2 बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके थे, पहली बार 2006 में 52 वर्ष की आयु में वह जापान के प्रधानमंत्री बने लेकिन 2007 में आबे ने इस्तीफा दे दिया। और दूसरी बार 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे, उन्होंने अपना नाम जापान के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड में दर्ज कराया। 

कई सम्मान और पुरस्कार को अपने नाम किया 

शिंजो को जापान के अलावा अन्य देशों से भी कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए जिसमें उन्हें सितंबर 2013,अमेरिका में हरमन काहँ अवार्ड , दिसंबर 2013,सिंगापुर में एशियन ऑफ द ईयर अवार्ड, 2014 और 2018 में अमेरिका में टाइम 100 मोस्ट इनफ्लुएंशल पर्सन , दिसंबर 2015 में साइबर लीडरशिप के वर्ल्ड लीडर अवार्ड जैसे कई बड़े पुरस्कार विदेशों से मिले। 

भारत में  शिंजो आबे को 2021 में उन्‍हें लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था, बता दें उनके कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में बहुत प्रगति हुई थी  अपने कार्यकाल में उन्होंने 3 बार भारत का दौरा किया था।

Created On :   8 July 2022 1:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story