अमेठी के BJP कार्यकर्ता के शव को स्मृति ने दिया कंधा, घर में घुसकर बदमाशों ने मारी थी गोली

अमेठी के BJP कार्यकर्ता के शव को स्मृति ने दिया कंधा, घर में घुसकर बदमाशों ने मारी थी गोली

डिजिटल डेस्क, अमेठी। बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या के बाद स्मृति ईरानी आज (रविवार) को अमेठी पहुंची। स्मृति ने यहां मृतक कार्यकर्ता सुरेन्द्र सिंह के परिवार से मुलाकात की साथ ही उनकी अर्थी को कंधा भी दिया। इस मामले में पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। सुरेन्द्र सिंह स्मृति ईरानी के करीबी माने जाते हैं। 

बता दें कि अमेठी के बरौलिया गांव में पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह की बदमाशों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर थी। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के बाद सुरेन्द्र को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही उन्हें दम तोड़ दिया। बता दें की ये वही सुरेन्द्र सिंह है जो अमेठी में स्मृति ईरानी के लिए जमकर प्रचार कर रहे थे। सुरेंद्र सिंह स्मृति ईरानी के काफी करीबी माने जाते थे। गौरतलब है कि बरौलिया गांव को मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया था। 

जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह अपने घर के आंगन में सो रहे थे। तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने सुरेन्द्र सिंह पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। घटनास्थल की जानकारी मिलते ही यहां पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हाल में बीते लोकसभा चुनाव में सुरेंद्र सिंह ने स्मृति ईरानी के चुनाव प्रचार में बड़ा रोल निभाया था। रिपोर्ट के मुताबिक सुरेंद्र सिंह का प्रभाव कई गांवों में है जिसका फायदा स्मृति ईरानी को चुनाव प्रचार में मिला। 

Created On :   26 May 2019 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story