जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सड़क हादसे में चार की मौत

हाईलाइट
- केला मोड़ में एक यात्री वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को रामबन जिले में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामबन के केला मोड़ में एक यात्री वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया, जिससे वाहन खाई में गिर गया। एक सूत्र ने कहा, चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। बचाव अभियान जारी है।
(आईएएनएस)
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Created On :   4 Aug 2022 11:00 PM IST
Next Story












