बीजेपी ने गंभीर को दिया ईस्ट दिल्ली से टिकट, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव

बीजेपी ने गंभीर को दिया ईस्ट दिल्ली से टिकट, मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली से लड़ेंगी चुनाव
हाईलाइट
  • जबकि मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
  • भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दिल्ली के लिए 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
  • हाल ही में राजनीति में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को ईस्ट दिल्ली से दिल्ली से टिकट दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को दिल्ली के लिए 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। हाल ही में राजनीति में शामिल हुए क्रिकेटर गौतम गंभीर को ईस्ट दिल्ली से दिल्ली से टिकट दिया गया है। जबकि मीनाक्षी लेखी नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।

गौतम गंभीर को महेश गिरी की जगह टिकट दिया गया है। ईस्ट दिल्ली सीट पर गौतम गंभीर का मुकाबला कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली और आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना से होगा। जबकि नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी का मुकाबला कांग्रेस के अजय माकन से होगा। नई दिल्ली लोकसभा सीट पर 2014 के चुनाव में BJP की मीनाक्षी लेखी ने जीत हासिल की थी। उन्हें 4,53,305 वोट मिले थे, जबकि AAP के आशीष खेतान 2,90,642 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।

इससे पहले रविवार को बीजेपी ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी जिसमें दिल्ली की चार सीटों के अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम थे। बीजेपी ने दिल्ली के चांदनी चौक से डॉ. हर्षवर्धन, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी, वेस्ट दिल्ली से प्रवेश वर्मा, साउथ दिल्ली से रमेश बिधुरी को टिकट दिया है। जबकि पंजाब के अमृतसर से हरदीप पुरी, मध्य प्रदेश के इंदौर से शंकर ललवानी और उत्तर प्रदेश के घोसी से हरिनारायण राजभर को टिकट दिया गया है।

बता दें कि क्रिकेटर गौतम गंभीर ने 22 मार्च को भाजपा की सदस्यता ली थी। वित्त मंत्री अरुण जेटली और कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। गौतम गंभीर ने 22 साल की उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू किया था। दिसंबर 2018 में गौतम गंभीर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि गंभीर भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Created On :   22 April 2019 4:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story