लड़की ने ट्विटर पर बहन के लिए न्याय मांगा

Girl seeks justice for sister on Twitter
लड़की ने ट्विटर पर बहन के लिए न्याय मांगा
लड़की ने ट्विटर पर बहन के लिए न्याय मांगा

लखनऊ, 22 मई (आईएएनएस)। एक युवती के परिवार ने कथित रूप से दहेज के लिए उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए अब सोशल मीडिया के जरिए मृत युवती को न्याय दिलाने की मुहिम छेड़ी है। युवती फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई थी।

मृत कीर्ति कौशल की बहन पल्लवी कौशल ने ट्विटर पर मामला हैशटैगजस्टिसफॉरकीर्ति (कीर्ति के लिए न्याय) के साथ पोस्ट किया है।

पल्लवी ने आरोप लगाया कि 3 मई को दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी गई और सम्भल पुलिस ने अभी तक आरोपियों विपिन कुमार, नीतू और रुद्राक्षी को गिरफ्तार नहीं किया है।

संभल में चंदौसी के सर्कल ऑफिसर अशोक कुमार सिंह ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हैं।

उन्होंने कहा, हम सभी लॉकडाउन में हैं और हम आरोपियों के ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम आपको आश्वासन देते हैं कि जैसे ही लॉकडाउन हटाया जाएगा, उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Created On :   22 May 2020 11:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story