62 वर्षीय पर्रिकर इस साल तीन महीने पहले अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करवाकर लौटे थे। जानकारी के 'मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक पदभार उनके पास ही रहेगा। किसी अन्य को यह पदभार नहीं दिया जा रहा है।' पर्रिकर ने सात अगस्त को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और राज्य के खनन सेक्टर के मौजूदा संकट से निपटने में हस्तक्षेप की मांग की थी।
- Dainik Bhaskar Hindi
- National
- Goa CM Manohar Parrikar third time will go to US for treatment
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम मनोहर पर्रिकर की सेहत पर सस्पेंस, इलाज के लिए आज रात अमेरिका रवाना होंगे

हाईलाइट
- गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक बार फिर इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे।
- मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।
- करीब तीन महीने लंबे चले इलाज के बाद मुख्यमंत्री मुंबई लौटे थे।
डिजिटल डेस्क, पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर एक बार फिर इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। फिलहाल मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार की शाम मुख्यमंत्री पर्रिकर अमेरिका ने रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसके अलावा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में कोई ओर जानकारी नहीं दी गई है।


डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते 28 फरवरी 2018 को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले मुंबई में भी उनका इलाज चला था। 5 मार्च 2018 को पर्रिकर को फिर से मुंबई के लीलावती अस्पताल ले जाना पड़ा था, जहां बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अमेरिका ले जाया गया। यूएस में करीब सात मार्च से पर्रिकर का इलाज शुरू हुआ था। करीब तीन महीने लंबे चले इलाज के बाद वह मुंबई लौटे।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर लौटे भारत, US में करीब ढाई महीनों से चल रहा था इलाज
दैनिक भास्कर हिंदी: गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का वीडियो संदेश, जल्द लौटूंगा भारत
दैनिक भास्कर हिंदी: मुंबई : गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए अमेरिका रवाना
दैनिक भास्कर हिंदी: मनोहर पर्रिकर लीलावती में भर्ती, इलाज के लिए जा सकते हैं अमेरिका
दैनिक भास्कर हिंदी: सीएम मनोहर पर्रिकर की तबीयत फिर से बिगड़ी, गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती