Good News: रूस में आम लोगों को दी जाने लगी कोरोना वैक्सीन 'Sputnik V'

Good News: रूस में आम लोगों को दी जाने लगी कोरोना वैक्सीन 'Sputnik V'
हाईलाइट
  • अन्य देशों में भी वैक्सीन सप्लाई करेगा रूस
  • भारत में वैक्सीन का ट्रायल होगा

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। अब तक 3 करोड़ 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस बीच रूस ने कोरोना वैक्सीन बनाने का दावा किया है और अब रूस की कोरोना वैक्सीन "Sputnik V" आम लोगों को दी जाने लगी है। 

रूस का कहना है कि कोरोना वायरस के इस संकट में कोरोना को खत्म करने के लिए स्पुतनिक-V वैक्सीन काफी कारगर साबित होगी। अब यहां जनता के लिए कोरोना वैक्सीन को उपलब्ध करवा दिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-V की पहले खेप रूस की राजधानी मॉस्को में लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई है।

अन्य देशों में भी वैक्सीन सप्लाई करेगा रूस
बता दें कि अगस्त के महीने में रूस के गामालेया साइंटिफिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने Sputnik V वैक्सीन लॉन्च की थी। लॉन्चिंग के बाद से ही ये वैक्सीन काफी सुर्खियों में है। वहीं अब वैक्सीन को रूस दूसरे देशों में भी सप्लाई करने की योजना पर काम कर रहा है। भारत को भी रूस की वैक्सीन हासिल हो सकती है।

भारत में वैक्सीन का ट्रायल होगा
वहीं रूस की वैक्सीन को लेकर भारत बातचीत कर रहा है। वैक्सीन सप्लाई की ये प्रक्रिया ट्रायल पूरा होने के बाद साल के अंत तक शुरू की जा सकती है। इस वैक्सीन को मंजूरी देने से पहले भारत में भी लोगों पर इसका क्लिनिकल ट्रायल किया जाएगा। 

Created On :   24 Sep 2020 10:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story