सरकार संकटकाल में प्रचार से ज्यादा समाधान पर दे ध्यान : प्रियंका

Government should focus on solutions more than campaigning in crisis: Priyanka
सरकार संकटकाल में प्रचार से ज्यादा समाधान पर दे ध्यान : प्रियंका
सरकार संकटकाल में प्रचार से ज्यादा समाधान पर दे ध्यान : प्रियंका

लखनऊ , 22 जून (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रोजगार को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार को संकटकाल में प्रचार से ज्यादा लोगो की समस्याओं के समाधान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

प्रियंका गांधी ने ट्वीटर पर एक वेबसाइट पर लिखी गयी खबर के लिंक को शेयर करते हुए लिखा, एक तरफ सूबे के मुख्यमंत्री लाखों नौकरियां देने का दम भर रहे हैं तो दूसरी तरफ कानपुर के युवा दंपति ने लॉकडाउन में गई नौकरी के कारण भूख के कारण मौत को गले लगा लिया। सरकार को संकटकाल में प्रचार से ज्यादा लोगों की समस्याओं के समाधान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

इसके पहले उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से एक वेबसाइट की खबर को पोस्ट करते हुए लिखा था, जिन युवाओं ने मेहनत करके परीक्षा दी, जो साल भर से अपनी मेहनत का फल मिलने का इंतजार कर रहे थे, उनको न्याय चाहिए। इतने बड़े घोटाले में सरकार लीपापोती मोड में है क्योंकि उसमें सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों का नाम सामने आ गया।

Created On :   22 Jun 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story