बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी

Governor of Bihar, Chief Minister wishes Chhath festival
बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी
बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं दी

पटना, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था और सूयरेपासना के महापर्व छठ पर देश और राज्य के लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल फागू चौहान ने भगवान सूर्य की पूजा, आराधना से जुड़े छठ महापर्व के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल चौहान ने अपने संदेश में कहा है, भगवान सूर्य की पूजा-आराधना से जुड़े छठ महापर्व से हमें साधना, सदाचरण, त्याग, तपस्या, आत्मिक पवित्रता तथा सर्वत्र स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखने की सत्प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने लोक आस्था के इस पवित्र पर्व एवं व्रत को पूरी श्रद्घा, भक्ति और सदृश्यता के साथ मनाए जाने का अनुरोध किया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्घि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अघ्र्य अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व छठ पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्घि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाने की अपील की है।

Created On :   1 Nov 2019 2:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story