प्रियदर्शनी राजे सिंधिया इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, प्रस्ताव हुआ पास

Gwalior congress passed proposal to priyadarshini raje lok sabha seat
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, प्रस्ताव हुआ पास
प्रियदर्शनी राजे सिंधिया इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, प्रस्ताव हुआ पास

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हो गए है। कांग्रेस पूरे विश्वास के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। कांग्रेस चुनाव में दिग्गज नेताओं को कठिन सीट पर खड़ा कर, बीजेपी की मुश्किलें बड़ा रही है। भोपाल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को टिकट देकर, कांग्रेस अब ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी को भी चुनाव में उतारने जा रही है। प्रियदर्शिनी राजे को उम्मीदवार बनाए जाने का प्रस्ताव कांग्रेस जिला इकाई ने पास कर दिया है। 

चुनाव में प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग ने जोर पकड़ा हुआ है। ग्वालियर  जिला कांग्रेस ने रविवार को बैठक कर ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया को ग्वालियर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पास कर दिया। प्रस्ताव पास होने के बाद उसकी कॉपी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं के अनुसार ग्वालियर संसदीय क्षेत्र से लोगों की जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया।

 

बता दें ग्वालियर को सिंधिया परिवार का मजबूत गढ़ माना जाता है। जहां ज्योतिरादित्य गुना-शिवपुरी संसदीय सीट से दावेदारी पेश कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी को ग्वालियर को खड़ा कर कांग्रेसस दो सीटों पर कब्जा करना चाहती है। ग्वालियर लोकसभा सीट पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सांसद है। उन्हें पार्टी ने इस बार मुरैना संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। 

उल्लेखनीय है कि मप्र में लोकसभा की 29 सीटों के लिए मतदान चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को होगा। 29 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों पर चुनाव होंगे। 6 मई को सात सीटों पर चुनाव होंगे। 12 मई को 8 सीटों पर चुनाव होंगे और 19 मई को 8 सीटों पर चुनाव होंगे। 

 

Created On :   25 March 2019 3:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story